BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत चुनाव से पहले ही ग्रामीणों ने एक बिटिया को निर्विरोध चुना अपना ग्राम प्रधान

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
पंचायत चुनाव से पहले ही ग्रामीणों ने एक बिटिया को निर्विरोध चुना अपना ग्राम प्रधान
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहां घमासान मचा है, वहीं आगरा के एक गांव में ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है. गांव के लोगों ने पंचायत कर गांव की परास्नातक बेटी को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया. ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधानी पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने गांव की शिक्षित बिटिया सरला गुर्जर को समर्थन देकर चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर लिया. सरला के विकास के मुद्दों एवं रोडमैप से ग्राम पंचायत के लोग इतने प्रभावित हुए कि उन्हेंे सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया.

बाह क्षेत्र के जैतपुर के बड़ा गांव में प्रधानी के चुनाव के पहले एक सामाजिक पंचायत हुई. इसमें उच्च शिक्षा प्राप्त गांव की बिटिया सरला सिंह गुर्जर को प्रधान बनाने का फैसला लिया गया. ग्रामीणों की पंचायत 4 घंटे तक चली और इसमें सभी 5 दावेदारों ने ग्रामीणों के फैसले का स्वागत किया. सभी दावेदारों ने चुनाव न लड़ने का संकल्प लिया. जैतपुर ब्लॉक के बड़ा गांव में निवर्तमान प्रधान प्रहलाद सिंह, बल्ली गुर्जर, राजकुमार, सियाराम, गीता, सरला इस बार प्रधान पद के दावेदार थे. गांव की बिटिया सरला सिंह गुर्जर ने जिस तरह से गांव के समग्र विकास की बात कही थी उसके बाद सभी दावेदार उनके कायल हो गए. गांव के विकास के लिए सभी दावेदारों ने उच्च शिक्षित बिटिया के हक में चुनाव मैदान से हट जाने का फैसला लिया.

ग्रामीणों के फैसले को सिर माथे पर लेते हुए पत्रकारिता की पढ़ाई कर प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी में जुटी सरला सिंह गुर्जर ने कहा कि महिलाएं खुले में शौच में न जाएं, इसके लिए व्यापक स्तर पर कार्य करना होगा. बुजुर्ग और विधवाओं को पेंशन दिलाना उनकी प्राथमिकता है. इसके अलावा सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना भी जरूरी है. सरला सिंह गुर्जर ने कहा कि वह हर जरूरतमंद की सेवा के साथ-साथ उनका हक दिलाने का काम करेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HC से योगी सरकार को दि‍या झटका, वर्ष 2015 को आधार मानकर लागू होगा आरक्षण

Next Post

अपडेट : सीएम कीं तीन बड़ी घोषणा , बेरोजगारों को सालाना 5000 का भत्ता , निजी क्षेत्र में 75प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण

Next Post
अपडेट : सीएम कीं तीन बड़ी घोषणा , बेरोजगारों को सालाना 5000 का भत्ता , निजी क्षेत्र में 75प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण

अपडेट : सीएम कीं तीन बड़ी घोषणा , बेरोजगारों को सालाना 5000 का भत्ता , निजी क्षेत्र में 75प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d