BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया मानव श्रृंखला

by bnnbharat.com
January 13, 2020
in Uncategorized
CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया मानव श्रृंखला

CAA पर लोगों को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बनाया मानव श्रृंखला

Share on FacebookShare on Twitter

रांची:  भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश और रांची महानगर के संयुक्त तत्वधान में सीए पर लोगों को जागरूक करने के लिए आज कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मानव श्रृंखला बनाया गया. इसके समर्थन में आज हजारों की संख्या में रांची की जनता ने मानव श्रृंखला में भाग लेकर अपना समर्थन दिया. यह कार्यक्रम भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार, रांची महानगर के अध्यक्ष सूर्य प्रभात और ग्रामीण जिला के अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ,रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा के सांसद महेश पोद्दार, रांची के विधायक सीपी सिंह , हटिया के विधायक नवीन जायसवाल , रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं दीनदयाल बरनवाल विशेष रूप से उपस्थित थे.

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा CAA लोगों को नागरिकता देने का बिल है लेने का नहीं. कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां लोगों में भ्रम फैला कर देश को बांटना चाहती है. धारा 370, 35a, राम मंदिर के निर्माण का मार्ग सफलतापूर्वक प्रशस्त होने पर विपक्ष की सभी पार्टियां फ्रस्ट्रेशन में है. सीएए पर देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है. नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अनगिनत शरणार्थियों के जीवन में एक आशा की किरण लेकर आया है. धर्म के आधार पर भारत विभाजन का दंश झेल रहे इन 3 देशों के परिवारों को इससे नया जीवन मिलेगा. 3 देशों में वहां के अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतारितों को गले लगाकर वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन परंपरा के अनुरूप एक गौरवपूर्ण भारत की कल्पना को चरितार्थ करता है. इस निर्णय से भारतवासियों का सर गर्व से ऊंचा हुआ है. इन 3 देशों में जो वहां हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी, और ईसाई समुदाय के लोग हैं जिनकी संख्या लगातार घट रही है, वैसे लोग कहां जाएंगे? सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है. कांग्रेस और वामपंथी ने जिस प्रकार इसका विरोध करने का प्रयास किया है, इससे इन दलों की वोटबैंक एवं तुष्टीकरण की राजनीति एक बार फिर बेनकाब हुई है.

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा पाकिस्तान में धार्मिक आधार पर वहां रह रहे अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता है. वहां रह रहे अल्पसंख्यक खासकर हिंदुओं को जबरन धर्म परिवर्तन, नरसंहार, बलात्कार और उनके संपत्तियों पर अवैध कब्जा किए जा रहे हैं. इन सबसे बचकर वह भारत आते हैं, तो भारत में उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, सहित कई मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाती है. यह पूर्ण रूप से मानवीय अधिकारों का हनन है इसलिए इनको यह सभी सुविधा प्राप्त हो. इसलिए सीएए कानून लाया गया है. भारत विभाजन की अपनी ऐतिहासिक गलतियों के लिए प्रयश्चित करने का एक और अवसर गंवा बैठी है. आने वाले समय में कांग्रेस को देश की जनता फिर सबक सिखाएगी.

रांची के विधायक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कांग्रेस और वामपंथी देश में तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है. अफजल गुरु के समर्थन करने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग देश विभाजित करना चाहते हैं परंतु यह मत भूलो अब देश का हिंदू जाग गया है. सीएए पर कांग्रेस और वामपंथी को डर लग रहा है क्यों डर लग रहा है भाई हम सनातन धर्म के मानने वाले लोग है. वामपंथी तो पूरे देश से समाप्त हो गया है. यह वही वामपंथी है जो पानी रूस में पड़ता है तो छाता हिंदुस्तान में लगाते हैं. जेएनयू को वामपंथी टुकड़े-टुकड़े गैंग का अड्डा बना दिया है. वहां से बड़े इतिहासकार अकबर को महान बताते हैं. अब यह नहीं चलेगा. जयचंद और जाफर जैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. ममता बनर्जी जो मुख्यमंत्री बनने के पहले तक घुसपैठियों का विरोध कर रही थी, आज वही उसक समर्थन कर रही है वोट बैंक की राजनीति अब नहीं चलेगी.

प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने इस सफल कार्यक्रम के लिए रांची की जनता रांची की सभी धार्मिक संगठन सामाजिक संगठन सभी व्यापारी सभी छात्र-छात्राओं रांची की सभी प्रबुद्ध नागरिक एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी युवा मोर्चा के पदाधिकारी रांची महानगर के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया.

आज के इस कार्यक्रम में सोना खान, नीरज पासवान, सत्यनारायण सिंह, सीमा शर्मा, राज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, वरुण तिवारी ,किसलय तिवारी, संजय पोद्दार, श्रीनिवास, राहुल अवस्थी, पवन पासवान ,रितेश तिवारी, ललित ओझा ,मनोज पांडे, सुरेंद्र महतो, सतीश सिन्हा, रवि मुंडा, पवन साहू ,केके गुप्ता, वरुण साहू ,धर्मेंद्र सिंह, छतर धारी महतो, सुबेश पांडे, अजय गिरी, संतोष मिश्रा ,अरुण पांडे ,उपेंद्र रजक ,स्वामी सौम्य ,उत्तम यादव, मुनचुन राय, मिश्रा, प्रवीण लोहिया ,हिंदू जागरण मंच के सुजीत सिंह ,अशोक पुरोहित, अमृत रमन, सुरेंद्र महतो, सतीश सिन्हा , उपेंद्र रजक, सुनील यादव, ननकू तिर्की, दीनू शौर्य, रोमित नारायण, रजनी आनंद, राजदीप ,नीरज कुमार ,कृष्णा , राकेश सिंह ,ज्ञानदेव झा, कमल झा ,पूजा सिंह, दर्पणा थापा, पूनम साहू ,पायल सोनी ,गीता वर्मा ,नीलम चौधरी ,सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे . यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जागरूकता से बचेगी जिदंगी: जिशान कमर,उपायुक्त

Next Post

सरयू राय के निशाने पर अब राज्य के महाधिवक्ता भी

Next Post
सरयू राय के निशाने पर अब राज्य के महाधिवक्ता भी

सरयू राय के निशाने पर अब राज्य के महाधिवक्ता भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d