BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में भोलेनाथ के दूत की होगी प्रतिनियुक्तिः-उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 7, 2020
in समाचार
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- देवघर के उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के प्रबुद्ध लोगों, विभिन्न समाजसेवी, स्वयं सेवी संस्था एवं नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी संगठनों एवं समाजसेवियों द्वारा पूर्व में इस विपदा की घड़ी में जिला प्रशासन के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर मानवीय सेवा में पूरी आत्मियता व निःस्वार्थ भाव से कार्य करने के लिए सभी का आभार प्रकट करता हूँ और आगे भी उम्मिद करता हूं कि ऐसे ही आप सबों का सहयोग जिला प्रशासन को मिलता रहेगा.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है. साथ हीं विगत कुछ दिनों से देवघर जिला अन्तर्गत कोविड मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. ऐसे में अपने साथ अपने परिवार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए मास्क का उपयोग, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन अवश्य सुनिश्ति करें. साथ हीं दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें, ताकि संक्रमण के प्रकोप को कम किया जा सके.

बैठक के दौरान उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री ने कहा की इस वैश्विक आपदा को देखते हुए जिले के तमाम सामाजिक संस्था और समाज सेवियों से आग्रह होगा कि अपने संस्था के स्तर से प्रशासन का सहयोग करें, ताकि लोगों के बीच निशुल्क मास्क और स्वच्छता किट का ज्यादा से ज्यादा वितरण किया जा सके. साथ ही बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

इसके अलावे उपायुक्त ने दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के बढ़ते आकड़ों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जिले में भी कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है, मौजूदा हालात के मद्देनजर हमें और भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से वर्तमान में शहरी क्षेत्रों के साथ सभी वार्ड में नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों को भोलेनाथ के दूत के रूप में प्रतिनियुक्त किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना के प्रति सचेत और जागरूक किया जाएगा. साथ ही आप सभी समाज सेवियों एवं संस्थाओं द्वारा मिलने वाले मास्क, स्वच्छता किट को भोलेनाथ के दूत द्वारा असहाय व गरीब परिवार के लोगों के बीच निशुल्क वितरण भी किया जा सकेगा.

इसके अलावे कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रादुर्भाव को देखते हुए आवश्यक है कि हम सभी सजग व सतर्क रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रहने हेतु प्रेरित करें. उन्होंने आगे कहा कि कोराना वायरस से बचाव, रोकथाम एवं इसके संभावित प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्य किया जा रहा है, परंतु इस मुश्किल की घड़ी से निपटने हेतु जिला प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों व विभिन्न समाजसेवी लोगों व स्वयं सेवी संस्थाओं से भी इसमें सहयोग आपेक्षित है.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी   रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स, इनर व्हील क्लब के सदस्य, डीएसए के सदस्य, नेहरू युवा के केंद्र के सदस्य आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने की ई-समाधान में दर्ज शिकायतों की समीक्षा

Next Post

किसानों के बाद अब डॉक्टर नाराज

Next Post
किसानों के बाद अब डॉक्टर नाराज

किसानों के बाद अब डॉक्टर नाराज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d