हजारीबाग: उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की 1:30 बजे रात NH-33 रांची पटना रोड पर रामगढ़ से 800 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है.
वहीं इस संबंध में उत्पाद विभाग के कर्मी ओमप्रकाश ने बताया है कि स्कॉर्पियो से दो युवक रामगढ़ से औरंगाबाद से जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापामारी की गई.
बता दें कि स्कॉर्पियो JH02 AX 8371 में 800 लीटर अवैध शराब रखा हुआ था, जिसे बिहार लेकर जा रहे थे.
वहीं पकड़े गए आरोपी औरंगाबाद के विश्वनाथ कुमार और अजीत कुमार शामिल है. पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवक को जेल भेज दिया.

