रांची : झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों लगातार बढ़ रहे है. राज्य में सोमवार को रांची के सिल्ली से 10 मरीजों की पुष्टि हुई. गढ़वा से 2 और रामगढ़ से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इससे पहले रामगढ़ और जमशेदपुर में 1-1 मरीज मिले थे. इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़कर 392 हो गई है.
जानकारी हो कि रविवार को कोरोना के 27 नये मामलों की पुष्टि हुई थी. इसमें धनबाद से 3, पाकुड़ से 4, चक्रधरपुर से 3, रामगढ़ से 3, कोडरमा से 2, गढ़वा से 3, हजारीबाग से 4, रांची से 1, जमशेदपुर से 4 मरीज मिले थे.