BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा बदलाव! ट्रेन का टिकट बुक करने से पहले जान लें ये नियम…

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in समाचार
बड़ा बदलाव! ट्रेन का टिकट बुक करने से पहले जान लें ये नियम…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आज लॉकडाउन के चौथे चरण (लॉकडाउन 4.0) का आखिरी दिन है. कल यानि 1 जून से पूरे भारत में अनलॉक का पहला चरण शुरू हो जाएगा. 1 जून से अब कई चीजें पटरियों पर लौटनी शुरू होगी. इसी के साथ 1 जून से रेलवे पटरियों पर भी भीड़ बढ़ने वाली है। भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए 200 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने जा रही है.

भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की एडवांस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. अब यात्री इन ट्रेनों के लिए 120 दिन पहले से भी एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं.

बता दें कि 22 मई से ही इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. ऐसे में 1 जून से चलने वाली इन ट्रेनों में एसी के साथ जनरल बोगियां भी लगाई जाएंगी. लेकिन सभी क्लास में रिजर्वेशन टिकट लेकर चलना पड़ेगा.

रेलवे ने यात्रियों के लिए चलने वाली ट्रेनों में पार्सल और लगेज बुकिंग की भी सुविधा को खोलने की जानकारी दी है. इन जानकारियों के साथ अब रेलवे ने संकेत दिया है कि रेलवे सेवाएं जल्द ही पूरी तरह से शुरू कर दी जाएंगी.

बता दें कि भारतीय रेलवे ने बीते गुरुवार को ही विशेष यात्री ट्रेनों के लिए अग्रिम आरक्षण की अवधि को 30 दिनों से बढ़ाकर 120 दिन कर दिया इन सभी विशेष ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा भी बहाल कर दी गई है.

मौजूदा समय में रेलवे दिल्ली से देश के विभिन्न हिस्सों में 30 राजधानी ट्रेन का संचालन कर रहा है, लेकिन पहले इन ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं थी.

रेलवे ने इस दौरान बताया कि रविवार यानि 31 मई 2020 से सुबह 8 बजे से ही लागू कर दिया जाएगा. यानि आज से सुबह 8 बजे से यात्री इन सभी 230 ट्रेनों में यात्रा करने के लिए 120 दिन पहले से भी टिकट बुक करा सकेंगे. साथ ही अब तत्काल बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. बता दें कि अभी तक सिर्फ एक महीने पहले ही एडवांस बुकिंग करा सकते हैं.

बता दें रेलवे एक जून से 200 यात्री ट्रेनें चलाने जा रही है, जिसकी बुकिंग 22 मई से शुरू हो चुकी है. भारतीय रेलवे ने पहले ही 30 राजधानी जैसी स्पेशल AC ट्रेनों का संचालन शुरू किया था.

इसके अलावा मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से गाइडलाइंस भी जारी की गई है.

अगर इन ट्रेनों के लिए यात्री सेकेंड क्लास या स्लीपर का तत्काल टिकट बुक कराना चाहते हैं तो आप सुबह 11 बजे तत्काल टिकट बुक करा सकते हैं. वहीं AC टिकटों की बुकिंग का समय सुबह 10 बजे है.

तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए यात्रा के दौरान अपना आईडी प्रूफ साथ रखना अनिवार्य होगा. अगर कई यात्री साथ में सफर कर रहे हैं तो किसी एक की ही आईडी काफी होगी. ट्रेन यात्रा के दौरान पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी के तौर पर पहचान पत्र, बैंक की पासबुक, स्कूल या कॉलेज की आईडी मान्य होगी.

इन 230 स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कराई जा सकती है. इन ट्रेनों के लिए मोबाइल ऐप, रेलवे स्टेशन के काउंटर, पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, आधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से भी टिकट बुक करवा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बनेगा GTB

Next Post

श्रमिकों की मदद को आगे आए अमिताभ बच्चन, बसों से भेजा घर

Next Post
श्रमिकों की मदद को आगे आए अमिताभ बच्चन, बसों से भेजा घर

श्रमिकों की मदद को आगे आए अमिताभ बच्चन, बसों से भेजा घर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d