BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CBSE का बड़ा फैसला: लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा अब नहीं होगी

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
CBSE का बड़ा फैसला: लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा अब नहीं होगी

CBSE का बड़ा फैसला: लॉकडाउन के चलते 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा अब नहीं होगी

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: लॉकडाउन से बची परीक्षा नहीं हो पाने की चिंता में घुले जा रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को सीबीएसई ने बड़ी राहत दी है. वोकेशनल समेत विभिन्न विषयों की 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षा अब नहीं होगी. लॉकडाउन की वजह से सीबीएसई ने यह निर्णय लिया है. सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही कक्षा एक से 9 और 11वीं के छात्रों की परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिया गया है.

Also Read This: कोरोना वायरस के कारण जापान में आपातकाल लागू 

इन परीक्षा और रिजल्ट को लेकर लगातार बच्चे और अभिभावक उलझन में थे. सीबीएसई के पीआरओ ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं.

Also Read This: कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

12वीं में केवल मुख्य विषयों की होगी परीक्षा, ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त करने में न हो परेशानी

10वीं बोर्ड के छात्रों की अब बची हुई विषयों की परीक्षा नहीं होगी. 10वीं बोर्ड के बच्चों की मुख्य विषयों की परीक्षा हो गई थी. सिर्फ वोकेशनल के कुछ विषय बचे रह गए थे. 12वीं बोर्ड के छात्रों के कई विषय अभी बचे रह गए थे. इसमें केवल मुख्य विषयों की परीक्षा होगी जो छात्रों के उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए जरूरी हैं. सीबीएसई पीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि बचे हुए विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने के लिए 10 दिन पहले केंद्रों को सूचित किया जाएगा.

Also Read This: निजामुद्दीन मरकज मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से करवाई जाए: अशोक गहलोत 

इसी तरह जो भी मूल्यांकन कार्य शेष रह गया है, उसे दोबारा शुरू करने के तीन-चार दिन पहले सूचना भेजी जाएगी. ज्ञात हो कि 12वीं बोर्ड के आर्ट्स और कॉमर्स में कई विषय बचे हैं. साइंस की अधिकांश परीक्षाएं हो चुकी हैं. 12वीं की मुख्य विषय की परीक्षा जिसमें छात्र शामिल होंगे, उसमें बिजनेस स्टडी, भूगोल, हिंदी (इलेक्टिव, कोर), होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस (पुराना), कंप्यूटर साइंस (नया) शामिल हैं. इसके अलावा बाकी बचे वोकेशनल और अन्य विषय की परीक्षा नहीं होगी.

Also Read This: 25 हजार से ज्यादा जमाती क्वारंटाइन, 5 गांव सील 

पास किए जाएंगे अन्य कक्षाओं के बच्चे

सीबीएसई ने कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट किए जाने की बात की है. वहीं कक्षा नौवीं व 11वीं के जिन स्कूलों में परीक्षा या रिजल्ट जारी नहीं हो सका है, उनमें छात्र-छात्रओं को स्कूल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क, पीरियोडिक टेस्ट, टर्म एग्जाम आदि के आधार पर अगली कक्षा यानी 10वीं व 12वीं में प्रमोट किया जाएगा. जो बच्चे कक्षा नौवीं व 11वीं में किसी एक या एक से अधिक भी विषय में फेल हैं, उन्हें से ऑनलाइन कंटेंट मुहैया कर उनका ऑनलाइन टेस्ट लेकर प्रमोट करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस के कारण जापान में आपातकाल लागू

Next Post

CIPET, रांची ने मुख्यमंत्री राहत कोष, झारखंड में COVID 19 से लड़ने के लिए दिया 3 लाख रूपये का योगदान

Next Post
CIPET, रांची ने मुख्यमंत्री राहत कोष, झारखंड में COVID 19 से लड़ने के लिए दिया 3 लाख रूपये का योगदान

CIPET, रांची ने मुख्यमंत्री राहत कोष, झारखंड में COVID 19 से लड़ने के लिए दिया 3 लाख रूपये का योगदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d