BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BOARD EXAM 2020: बड़ा फैसला, अब केवल कुछ ही विषयों की होगी परीक्षा

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
BOARD EXAM 2020: बड़ा फैसला, अब केवल कुछ ही विषयों की होगी परीक्षा

BOARD EXAM 2020: एग्जाम पर बड़ा फैसला, अब केवल कुछ विषयों की ही होगी परीक्षा

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के कुछ विषयों के एग्जाम अभी तक नहीं हुए हैं. इसके लेकर देश भर में छात्रों और उनके अभिभावकों में चिंता थी. अब केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के साथ बैठक में बोर्ड ने दोनों ही क्लास के बचे एग्जाम्स और रिजल्ट जारी करने के लिए एक नीति तैयार की है.

इसके तहत सीबीएसई बोर्ड ने फैसला लिया है कि चाहे जितने विषयों की परीक्षा बाकी रह गई हो, अब केवल कुछ जरूरी विषयों की ही परीक्षा आयोजित होगी.

इसके लिए बोर्ड ने 29 विषयों की एक लिस्ट तैयार की है, जिनकी परीक्षाएं ली जाएंगी. इसका अर्थ ये हुआ कि जितने भी एग्जाम रह गए हों, उससे मतलब नहीं है, अब छात्रों को इन 29 विषयों के मुताबिक बचे हुए एग्जाम देने हैं. जिसके आधार पर उनका रिजल्ट जारी किया जा सकेगा. इससे एग्जाम कम होंगे तो कॉपी भी कम चेक करनी पड़ेगी, जिससे कि रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकेगा. इससे बोर्ड के लिए अगला सत्र शुरू करने में भी सहूलियत होगी. 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

एक दिन पहले 27 अप्रैल को बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि सभी विषयों की परीक्षाएं दोबारा नहीं ली जाएंगी और केवल प्रमुख विषयों के लिए ही परीक्षा आयोजित की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रोमोट कर दिया गया है.

पहले सीबीएसई की तैयारी थी कि वह 14 अप्रैल को पहले चरण का लॉकडाउन खत्म होते ही परीक्षाएं ले लेगा. लेकिन लॉकडाउन आगे बढ़ जाने के कारण ऐसा नहीं हो सका. बोर्ड द्वारा सभी विषयों की की जगह केवल महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा आयोजित करने के फैसले का अर्थ है कि अब रिजल्ट में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रेकिंग: ताबड़तोड़ तबादला:35 IPS इधर से उधर, जानिये कौन कहाँ गये

Next Post

चमकी बुखार से हुई दो जुड़वा बहनों की मौत

Next Post
चमकी बुखार से हुई दो जुड़वा बहनों की मौत

चमकी बुखार से हुई दो जुड़वा बहनों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d