BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 446 अंक फिसला, निफ्टी 11,400 के पास

by bnnbharat.com
September 4, 2020
in समाचार
334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शेयर बाजार की आज की शुरुआत बेहद बड़ी गिरावट के साथ हुई थी और सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त कमजोरी अब भी देखी जा रही है. ग्लोबल बाजारों की गिरावट के साथ एशियाई बाजारों की सुस्ती का असर घरेलू बाजार पर आया और स्टॉक मार्केट तेजी से नीचे आया.

बाजार की ओपनिंग को देखें तो आज सेंसेक्स 590 अंक की गिरावट के साथ खुला था और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 594.36 अंक यानी 1.52 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 38,396.58 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी में आज 172 अंकों की गिरावट शुरुआती कारोबार में देखी जा रही थी और 172 अंकों की गिरावट के चलते ये 11350 के आसपास आ गया था. निफ्टी की शुरुआत 11354 पर हुई. हालांकि सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर निफ्टी 128.60 अंक यानी-1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 11,398.85 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी की बात करें तो इसके 50 में से 44 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. बैंकिंग शेयरों में भी बड़ी गिरावट हो रही है और बैंक निफ्टी 336.05 अंक यानी 1.43 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 23,194.80 पर कारोबार कर रहा है.

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल, मारुति, ब्रिटानिया, सिप्ला और हीरो मोटोकॉर्प में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और निफ्टी के गिरने वाले शेयरों को देखें तो
अदानी पोर्ट्स, विप्रो, हिंडाल्को, एचसीएल टेक और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है.

सुबह 11.42 पर शेयर बाजार का हाल देखें तो सेंसेक्स में 446.16 अंक यानी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 38,544.78 पर कारोबार हो रहा है और एनएसई का निफ्टी 122.55 अंक यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 11,404.90 पर कारोबार कर रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एरियर और माहवारी भुगतान नहीं हुआ तो विद्युत कर्मियों का हड़ताल पर जाना तय: अजय राय

Next Post

पारा शिक्षकों को 5200 से 20 हजार रुपये का दिया जायेगा वेतनमान

Next Post
बड़ी खबर: राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों को सालाना मिलेंगे 1716 करोड़

पारा शिक्षकों को 5200 से 20 हजार रुपये का दिया जायेगा वेतनमान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d