BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार की बड़ी तैयारी, अब नहीं बचेगा देशद्रोह का दोषी शरजील इमाम

by bnnbharat.com
February 16, 2020
in Uncategorized
योगी सरकार की बड़ी तैयारी, अब नहीं बचेगा देशद्रोह का दोषी शरजील इमाम

योगी सरकार की बड़ी तैयारी, अब नहीं बचेगा देशद्रोह का दोषी शरजील इमाम

Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी: देश के टुकड़े करने के बात कहने वाला शरजील इमाम अब बचने वाला नहीं हैं क्योंकि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है. अभी शरजील राजद्रोह मामले में तिहाड़ जेल में बंद है. इमाम के खिलाफ अलीगढ़ कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. तिहाड़ जेल में कोर्ट ने वारंट भेजा है, जिसे जेल अधिकारियों ने रिसीव कर लिया है. अब 18 फरवरी को शरजील इमाम को अलीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा.

राजद्रोह का केस दर्ज

अलीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अर्जी लगाई थी. शरजील इमाम ने अलीगढ़ में असम को भारत से अलग कर देने वाला कथित विवादित बयान दिया था. इस बयान के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था. शरजील इमाम पर पुलिस नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) लगाने की तैयार कर रही है.

बिहार के जहानाबाद से किया गया था गिरफ्तार

शरजील इमाम को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस शरजील इमाम से कई मामलों में पूछताछ कर रही है. शरजील इमामल जेएनयू का छात्र है. इससे पहले देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को 12 फरवरी को दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को शरजील इमाम का वॉइस सैंपल लेने की अनुमति दे दी थी. इसके बाद गुरुवार को क्राइम ब्रांच सीएफएसएल लैब में उसका वॉयस सैंपल लिया. वहीं कोर्ट ने शरजील को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

शरजील इमाम पर आईपीसी की धारा 124ए (देशद्रोह) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आईपीसी की धारा 124-ए के तहत सजा तीन साल से लेकर उम्र कैद तक है. दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को शाहीन बाग में जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान सुर्खियों में आए शरजील इमाम पर सीएए और एनआरसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए मुकदमा दर्ज किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंधविश्वास में गई दो बच्चों की जान, तांत्रिक 3 घंटों तक करता रहा जादू-टोना

Next Post

BCCI के सीईओ दे सकते है अपने पद से इस्तीफा

Next Post
BCCI के सीईओ दे सकते है अपने पद से इस्तीफा

BCCI के सीईओ दे सकते है अपने पद से इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d