BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस को आइसोलेट करने में भारत सफल, अब बहुत जल्द बनाएगा वैक्सीन

by bnnbharat.com
March 15, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस को आइसोलेट करने में भारत सफल, अब बहुत जल्द बनाएगा वैक्सीन
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें

  • भारत कोविड-19 को आइसोलेट करने वाला पांचवा देश बना
  • अब दवा बनाना और उसकी टेस्टिंग करना होगा आसान
  • कोरोना का आइसोलेशन मुश्किल था
  • अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत, 1.35 लाख से भी अधिक इससे संक्रमित हैं

नई दिल्ली : भारत ऐसा पांचवां देश बन चुका है, जिसने कोविड-19 के वायरस को आइसोलेट करने में सफलता हासिल कर ली है। इससे पहले चीन, जापान, थाईलैंड और अमेरिका वायरस को आइसोलेट करने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं।

आइसोलेट करना बड़ी कामयाबी

ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के वैज्ञानिक रमन गंगाखेड़कर ने कहा कि कोरोना वायरस आसानी से आइसोलेशन में नहीं आता है. ऐसे में इसे आइसोलेट करने में कामयाबी हासिल कर लेना बड़ी सफलता है. आगे उन्होंने बताया कि अब इसका दवा बनाना और उसकी टेस्टिंग करना आसान हो जाएगा, क्योंकि हर दवा की टेस्टिंग के लिए उस विषाणु की जरूरत होती है, जिसके खिलाफ दवा बनाई जाती है.

आइसोलेट किए वायरस वुहान जैसे

डॉक्टर आर आर गंगाखेड़कर बताते हैं कि गले और नाक से लिए गए कुल 21 सैंपल की जांच की गई, जिसके बाद ये सफलता मिली है। इसमें 11 टेस्ट पॉजिटिव आए, जिनमें से वायरस के 8 स्ट्रेन को आइसोलेट करने में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि ये वायरस 99.98 फीसदी बिल्कुल वैसे हैं, जैसे चीन के वुहान से फैसले शुरू हुए थे.

मानव शरीर पर टेस्ट किये बिना बनेगा वैक्सीन

आसान भाषा में वैज्ञानिकों को कोरोना वायरस का पूरा सैंपल मानव शरीर के बाहर रखने में सफलता मिल चुकी है. आईसीएमआर के ही डॉक्टर बलराम भार्गव भी कहते हैं कि यह बड़ी सफलता है, क्योंकि इससे दवा, वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना वायरस का आइसोलेशन मुश्किल था, क्योंकि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ही कम है.

कोरोना का शुरुवात का पता चलेगा

आईसीएमआर के विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना वायरस के आइसोलेशन ये भी पता लगाना आसान हो जाएगा कि वो पैदा कैसे हुए और साथ ही उसकी बायोलॉजी भी समझ आएगी। बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है, ना ही इसकी कोई वैक्सीन अब तक बन सकी है।

WHO का दावा, इबोला की दवा काम करेगी

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें कहा गया था कि इबोला के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा Remdesivir कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल की जा सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना वायरस के लिए vitro (टेस्ट ट्यूब में किया जाने वाला टेस्ट) और vivo (जीवित चीजों पर किया जाने वाला टेस्ट) का डेटा मौजूद है. चूहों पर किए गए टेस्ट के नतीजे भी संतोषजनक रहे हैं.

एचआईवी की दवा से कोविड-19 का इलाज !
जयपुर के सवाई मैन सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कुछ मरीजों पर HIV के लिए इस्तेमाल किये जाने वाली लोपिनवीर (Lopinavir) और रिटोनवीर( Ritonavir) का ईस्ट।अल कोविड -19 के लिए किया गया है. हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है की इससे कितना फायदा होगा अभी कहा नहीं जा सकता.

Also Read This:-कोरोना वायरस: मरने वालों के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख रुपये मुआवजा

Also Read This:-कोरोना वायरस के कहर को मध्यनजर रखते हुए नहीं लगा स्वास्थ्य मंत्री का दरबार

Also Read This:-DVC कमांड एरिया के सातों जिलों को मिलेगी पूरी बिजली, वार्ता में बनी सहमति

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: मरने वालों के परिजनों को सरकार देगी 4 लाख रुपये मुआवजा

Next Post

तीरंदाजी चैंपियनशिप स्थगित

Next Post
तीरंदाजी चैंपियनशिप स्थगित

तीरंदाजी चैंपियनशिप स्थगित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d