BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में की पत्नी की हत्या,लाश को जलाने लेकर पहुंचा बिहार

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
झारखंड में की पत्नी की हत्या,लाश को जलाने लेकर पहुंचा बिहार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसकी अंत्येष्टि करने भी पहुंच गया. स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और फिर बाद पुलिस तक पहुंच गई. इस बीच आरोपी फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि यह महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी जबकि पहली पत्नी की मौत भी संदेहों को बीच हुई थी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गया. सूचना के अनुसार झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक शख्स ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

झारखंड में हत्या के बाद वह शव लेकर औरंगाबाद, बिहार पहुंच गया और अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली. वह शव जलाने की तैयारी शुरू ही करने वाला था कि स्थानीय लोगों को उसपर शक हो गया. जब उससे पूछताछ शुरू हुई तो मामला खुल जाने के डर के बाद वह फरार हो गया. पुलिस को सूचना दी गई और उसके बाद उसके मायके के लोगों को भी बुलाया गया.

परिजनों ने बताया कि 18 साल पहले महिला की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं. पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है और संबंधित इलाका पुलिस को भी सूचना दे दी गई है. इस बीच बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई परिजनों से पूछताछ की है. साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लग गई हैं.

गांव वालों की भूमिका इस मामले में काफी सराहनीय रही क्योंकि अगर वे अलर्ट नहीं होते या फिर पुलिस को सूचना नहीं दी होती तो इस सनसनीखेज वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चलता. हत्या का मामला ही सामने नहीं आता. इस बीच पुलिस ने मृतिका के परिजनों का बयान ले लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला संबंधित थाने में भेजा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शारदा घोटाला: टीएमसी नेता मदन मित्रा ईडी के समक्ष पेश

Next Post

महबूबा मुफ्ती को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 16 अप्रैल को अगली सुनवाई

Next Post
महबूबा मुफ्ती को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 16 अप्रैल को अगली सुनवाई

महबूबा मुफ्ती को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, 16 अप्रैल को अगली सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d