BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार: 29 दिन के भीतर ही ध्वस्त हुआ 264 करोड़ की लागत से बना पुल

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
बिहार: 29 दिन के भीतर ही ध्वस्त हुआ 264 करोड़ की लागत से बना पुल

बिहार: 29 दिन के भीतर ही ध्वस्त हुआ 264 करोड़ की लागत से बना पुल

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: मानसून के प्रवेश करने के बाद से ही बिहार में बारिश और बाढ़ ने अपना कहर मचा रखा है. बिहार के गोपलगंज जिले में गंडक नदी पर 264 करोड़ की लागत से बना सत्तरघाट पुल टूटकर नदी में बह गया. नदी का जलस्तर बढ़ने और भारी बारिश के चलते पुल का एक हिस्सा टूट गया.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का उद्घाटन पिछले महीने ही किया था. यह पुल महज 29 दिनों के भीतर ही नदी में समा गया. वहीं, इस पुल के ध्वस्त होने से चंपारण तिरहुत और सारण के कई जिलों का संपर्क टूट गया है.

सत्तरघाट मुख्य पुल से करीब एक किलोमीटर पूर्व सड़क के टूट जाने से छपरा, सीवान, गोपालगंज जिलों से मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा की ओर आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन ठप हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से सड़क दलदली हो गई थी. इस बीच बाढ़ के पानी से सड़क टूट गई है.

बताया गया है कि गोपालगंज में तीन लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी का बहाव था. गंडक के इतने बड़े जलस्तर के दबाव के चलते इस पुल का एप्रोच रोड टूट गया, इस कारण यातायात बाधित हो गया है. यह पुल गोपालगंज के बैकुंठपुर के फैजुल्लाहपुर में टूटा है. इस महासेतु का निर्माण पुल निर्माण विभाग की तरफ से कराया गया था. साल 2012 में पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ और 16 जून 2020 को इस महासेतु का उद्घाटन किया गया.

वहीं, विपक्ष के नेताओं ने पुल निर्माण में लापरवाही को लेकर जांच की मांग की है. तेजस्वी यादव ने पुल के टूटने को लेकर सीएम को घेरा है. तेजस्वी ने ट्वीट किया, ‘264 करोड़ से 8 साल में बना लेकिन मात्र 29 दिन में ढह गया पुल. संगठित भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश जी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे और ना ही साइकिल से रेंज रोवर की सवारी कराने वाले भ्रष्टाचारी सहपाठी पथ निर्माण मंत्री को बर्खास्त करेंगे. बिहार में चारों तरफ लूट ही लूट मची है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिरने वाले थे पायलट: CM गहलोत

Next Post

Breaking: मथुरा प्रसाद महतो की दूसरी कोरोना जांच भी आयी पॉजिटिव

Next Post
Breaking: मथुरा प्रसाद महतो की दूसरी कोरोना जांच भी आयी पॉजिटिव

Breaking: मथुरा प्रसाद महतो की दूसरी कोरोना जांच भी आयी पॉजिटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d