BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर: वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
जम्मू-कश्मीर: वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर राख
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में आग लगने से कैल के सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को केलर रेंज के घुरका खंड के कम्पार्टमेंट नंबर एक में आग लग गई और यह आग मालनाई गांव से प्रानू तक तीन किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गई है. अधिकारियों ने बताया कि आग अभी भी लगी हुई है और आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं.

हालांकि, स्थानीय स्वयंसेवकों ने आरोप लगाया कि वन विभाग जंगल की आग को बुझाने में विफल रहा, जिससे विभिन्न जड़ी-बूटियों की झाडिय़ों के अलावा सैकड़ों कैल के पेड़ और छोटे पौधे जल गए. भद्रवाह के संभागीय वन अधिकारी चंदर शाकेर ने संपर्क करने पर कहा कि कर्मियों का एक दल आग बुझाने के काम में लगा हुआ है और उसने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है. हालांकि, वन संरक्षण बल के एक क्षेत्र कर्मचारी ने कहा, “आग एक बड़े वन क्षेत्र में फैल गई है और हम इसे नियंत्रित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “केवल तीन व्यक्तियों के लिए तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करना व्यावहारिक रूप से असंभव है.” अधिकारी ने बताया कि उन्होंने और कर्मियों को बुलाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को कई फोन किए लेकिन कोई भी उनके सहयोग के लिए अभी तक नहीं पहुंचा है. उन्होंने आग बुझाने में स्थानीय स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार: ठंड ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, सर्दी का सितम जारी

Next Post

SNMMCH धनबाद के प्राचार्य का फेसबुक पेज हैक, भतीजे से हैकर ने मांगे पैसे

Next Post
SNMMCH धनबाद के प्राचार्य का फेसबुक पेज हैक, भतीजे से हैकर ने मांगे पैसे

SNMMCH धनबाद के प्राचार्य का फेसबुक पेज हैक, भतीजे से हैकर ने मांगे पैसे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d