BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार चुनाव 2020: बक्सर सीट से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय टिकट लेने की रेस में एक पूर्व सिपाही से खाए मात

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
बिहार चुनाव 2020: बक्सर सीट से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय टिकट लेने की रेस में एक पूर्व सिपाही से खाए मात
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: नौकरी छोड़ बिहार में अपनी राजनीति चमकाने के लिए जदयू का हाथ थामने वाले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को इस बार चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है. गुप्तेश्वर पांडेय टिकट लेने की रेस में एक पूर्व सिपाही से मात खा गए. 16 दिन पहले यानि कि 22 सितंबर को गुप्तेश्वर पांडेय वीआरएस लेकर राजनीति में शामिल हो गए थे.

उस समय ऐसा माना जा रहा था कि जदयू पार्टी उन्हें बक्सर सीट से टिकट देगी लेकिन एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा के खाते में चली गई, और पार्टी ने पुलिस के पूर्व सिपाही परशुराम चतुर्वेदी को टिकट दे दिया. टिकट ना मिलने पर पूर्व डीजीपी हताश तो नजर नहीं आए लेकिन भावुक अंदाज में बस इतना ही बोल पाए कि राजनीति की कुछ मजबूरियां होती हैं, नीतीश किसी को ठगते नहीं हैं.
जैसे ही सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस को मंजूरी दी, वैसे ही पूर्व डीजीपी नए अवतार में नजर आने लगे. गुप्तेश्वर पांडेय वर्दी छोड़ कुर्ता पायजामा और बंडी पहनकर सोशल मीडिया पर नजर आने लगे. जैसे ही पूर्व डीजीपी जदयू में शामिल हुए तो उनके वीआरएस लेने की वजह और साफ हो गई. 

हालांकि बक्सर सीट से पुलिस के पूर्व सिपाही परशुराम चतुर्वेदी को टिकट मिल गया. 1991 में परशुराम पुलिस की नौकरी में नियुक्त हुए और 1994 में नौकरी छोड़ भाजपा से जुड़ गए. बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय इससे पहले 2009 में भी राजनीति के लिए इस्तीफा दे चुके हैं.

तब सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उन्हें वापस नौकरी करनी पड़ी. 11 साल बाद गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने आए लेकिन इस बार भी बात ना बन सकी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 72,049 नए मामले, 964 की मौत

Next Post

हैवानियत: नाबालिग को बंधक बनाकर युवकों ने किया दुष्कर्म

Next Post
7 छात्रों ने की नाबालिग से दुष्कर्म, पेड़ से लटका मिला शव

हैवानियत: नाबालिग को बंधक बनाकर युवकों ने किया दुष्कर्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d