धनबाद: अखिल भारतीय दवा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बिहार – झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन धनबाद इकाई के 500 से ज्यादा विक्रय प्रतिनिधि ने निम्नलिखित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल हुए. वही सदस्यों का एक भव्य जुलूस रणधीर वर्मा चौक से निकाला गया जो शहर के विभिन्न प्रांतों को परिक्रमा कर पुनः चौक आकर एक सभा में तब्दील हो गया. इकाई के सचिव संदीप आईच ने कहा कि केंद्रीय सरकार के मालिक पक्षीय नीतियों को जमकर विरोध किया तथा उसे मजदूर विरोधी बताया.
यूनियन के संयुक्त महामंत्री असीम हलदर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सरकार ने नई उदारवादी नीतियों को अपनाकर देश को आर्थिक गुलामी की तरफ ढकेल दिया है. आज पूरा देश छटनी, बेरोजगारी, जरूरतमंद सामानों का बेतहाशा मूल्य वृद्धि आदि समस्या से ग्रसित है. इस सभा में सचिव मंडल के सदस्य अरिंदम विश्वास, उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, सुखसागर पांडे, अभय कुमार सिंह, एसके शुक्ला, शुभम कुमार बनर्जी, पिंटू तिवारी मौजूद थे.

