BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिउतिया के दिन छाया मातम, नदी में डूबकर 5 बच्चों की हुई मौत…

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in समाचार
जिउतिया के दिन छाया मातम, नदी में डूबकर 5 बच्चों की हुई मौत…
Share on FacebookShare on Twitter

आज पूरे बिहार में जिउतिया का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। ऐसे में जिउतिया पर्व के स्नान के दौरान 5 मासूमों की नदी में डूबकर मौत हो गई। जबकि डूबता 4 और बच्चों को पानी से सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह पूरी घटना शनिवार शाम की है।

पहली घटना पूर्वी चम्पारण जिला के मुफ्फसिल थाना के ढेकहां महुआवा गांव की है, जहां गांव के तालाब में स्नान करने गए 14 वर्षीय कृष्ण कुमार की डूबने से मौत हो गई। हालंकि इस दौरान डूब रहे चार अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया है। दूसरी घटना कोटवा थाना के अदिया गांव की है, जहां नौ वर्षीय निशु कुमारी की तालाब में स्नान के दौरान डूबकर मौत हो गई। एक अन्य घटना पीपराकोठी थाना के मधुछपरा मलाही टोला गांव की है, जहां 13 वर्षीय प्रियांशु कुमारी की मौत भी तालाब में डूबकर हो गई।

पूर्वी चंपारण जिले में ही एक अन्य घटना पीपरा थाना के खैरी जगीर गांव की है, जहां एक किशोरी की मौत बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान हो गई। जबकि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिउतिया पर्व के ठीक एक दिन पहले हुई इस भयानक हादसे से मृतको के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें रविवार को बिहार में जिउतिया का पर्व मनाया जा रहा है। यह व्रत सभी मां अपने बच्चे की सलामती के लिए रखते हैं। यह व्रत सभी मां निर्जला रखती हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के तहत चलाया गया ‘प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान’

Next Post

एटा: पटाखा फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, नौ लोगों की मौत, 11 घायल

Next Post
एटा: पटाखा फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, नौ लोगों की मौत, 11 घायल

एटा: पटाखा फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, नौ लोगों की मौत, 11 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d