BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ बिहार युवा कांग्रेस ने पटना में निकाला मशाल जुलूस

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ बिहार युवा कांग्रेस ने पटना में निकाला मशाल जुलूस
Share on FacebookShare on Twitter

किसानों को मिले न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी: गुंजन पटेल

बिहार के सभी जिलों में निकाला गया मशाल जुलूस

बिहार: पटना में कारगिल चौक पर किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ पटना महानगर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुकुल यादव की नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला.

मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने बताया कि नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर गरीब वर्ग के साथ छल कर रहे हैं. मजदूर, श्रमिक, युवाओं के बाद इन्होंने किसानों को अगला निशाना बनाया है. यह अध्यादेश विशुद्ध रुप से किसान विरोधी है एवं चंद पूंजीपतियों के इशारों पर मोदी सरकार इसे लागू करने पर आमदा है.

इसलिए सदन में नियमों को ताक पर रख कर किसान विरोधी काले कानून को मोदी सरकार ने पारित कराया है. इस अध्यादेश के जरिए मोदी सरकार किसानों से साजिशन न्यूनतम समर्थन मूल्य के अधिकार को छीनने का कुत्सित प्रयास कर रही है. इस काले कानून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी समर्थन किया है.

उन्होंने आगे बताया कि पटना के साथ-साथ बिहार एवं पूरे देश में युवा कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. बिहार के लगभग सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है.

वहीं मुकुल यादव ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को किसान विरोधी करार दिया. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हम सभी इस लड़ाई में किसानों के साथ हैं और सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने को कमर कस चुके हैं.

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित, पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, श्री कृष्ण हरि, निशांत सिंह, अखिलेश दयाल, ईशा यादव, नीरज कसेरा,मुदस्सिर शम्स, आरिफ सहित दर्जनों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कबाड़ को उपयोगी बना रही हैं निधि सिन्हा

Next Post

दिव्यांगजनों के विकास हेतु हरिमोहन सिंह करेंगें बैठक

Next Post
दिव्यांगजनों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

दिव्यांगजनों के विकास हेतु हरिमोहन सिंह करेंगें बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d