BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार युवा कांग्रेस लगातार कर रही है गरीबों की मदद: ललन कुमार

by bnnbharat.com
May 31, 2020
in Uncategorized
बिहार युवा कांग्रेस लगातार कर रही है गरीबों की मदद: ललन कुमार
Share on FacebookShare on Twitter
  • प्रदेश अध्यक्ष ने वैशाली पहुंचकर पूजा यादव का बढ़ाया उत्साह

बिहार: कोरोना और लॉकडाउन में गरीबों और परेशान हाल लोगों को राहत देने के लिए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार राहत सामग्री बांटने के काम में जुटे हुए हैं. उनका कहना है कि सरकार भले की अपनी जिम्मेदारियां न निभा पाए मगर हम अपने फर्ज को नहीं भूलेंगे.

प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर दिवंगत नेता राकेश यादव की पत्नी पूजा यादव वैशाली जिले में प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए राकेश की रसोई चला रही हैं.

आज बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन पटेल ने उनके बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया और प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरित किया. बिहार युवा कांग्रेस के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष ने ललन कुमार ने वर्तमान अध्यक्ष गुंजन पटेल को बिहार के सभी जिलों और क्वारंटीन सेंटर में भोजन की व्यवस्था कराने की इस मुहिम के लिए धन्यवाद दिया है.

इसके अलावा उन्होंने दिवंगत राकेश यादव की पत्नी पूजा यादव को रसोई चलाकर भोजन उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी है. ललन कुमार ने कहा कि विगत कुछ दिनों पहले गरीबों के हम में अपराधियों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से राकेश यादव को सुशासन राज में जान से हाथ धोना पड़ा.

इस मामले में आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस दुखद हादसे के बावजूद उनकी पत्नी ने जिस तरह महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए गरीबों की मदद का काम किया है उसे हम दिल से सलाम करते हैं.

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस राज्य के प्रत्येक जिले में बेहतरीन काम कर रही है और जो भी लोग बाहर फंसे हुए हैं उनकी वापसी के लिए प्रयास कर रहें हैं.

ललन कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम ने पटना और अन्य क्षेत्रों में रमजान और उसके बाद भी खाद्य सामग्री बांटी है वो भी सराहना के पात्र हैं.

उन्होंने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास से मांग की है कि वो बिहार युवा कांग्रेस को आर्थिक मदद दें ताकि वो इसी प्रकार गरीबों की मदद करती रहे.

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोसी नदी में जब बाढ़ आएगी तो युवा कांग्रेस को वहां पर भी राहत का काम करना है. ललन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रहे हैं.

उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वो बात हर याद रहती है कि हमारे लहू का एक एक कतरा देश के लिए कुर्बान है. इसी पर अमल करते हुए कोरोना संकट की इस घड़ी में हम पूरी तरह से तैयार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संदीप पासवान हत्याकांड मामले में एक गिरफ्तार

Next Post

‘बाबू, बेटा के देखेs आय रही, मिले नी देवथ हें अब जाएs…थी…..‘

Next Post
‘बाबू, बेटा के देखेs आय रही, मिले नी देवथ हें अब जाएs…थी…..‘

‘बाबू, बेटा के देखेs आय रही, मिले नी देवथ हें अब जाएs...थी.....‘

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d