गुमला: रायडीह थाना क्षेत्र स्थित माझा टोली गांव के समीप कल देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से गुमला लौट रहे थे, तभी एक स्कार्पियों से टकरा गए. घायलों को रायडीह के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही एक ने दम तोड़ दिया. मृतक गुमला के बड़ाईक मुहल्ला का रहने वाला था.

