नागपुर: देश में 100 करोड़ हिंदू हैं इसलिए उन्हें (वारिस पठान को) बोलने का अधिकार है. किसी मुस्लिम देश में ऐसा बयान देते तो उनकी क्या स्थिति होती.
वारिस पठान सभी हिंदूओं से माफी मांगे. महाराष्ट्र सरकार को उन पर कार्रवाई करनी चाहिए. हम वारिस पठान के बयान की निंदा करते हैं और उनसे माफी की मांग करते हैं, अगर वह माफी नहीं मागते तो राज्य सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”
उक्त बातें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को AIMIM नेता वारिस पठान के बयान का पलटवार करते हुए कहा फडणवीस ने पठान के उस भड़काऊ बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने कहा था कि भले ही देश में मुस्लिमों की आबादी 15 करोड़ हो लेकिन वे अभी-अभी 100 करोड़ से ऊपर हिंदुओं पर दबदबा रखते हैं.
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वारिस पठान के बयान के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. पात्रा का कहना है कि नागरिकता के विरोध में पूरे देश में ओवैसी की पार्टी नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है. संबित पात्रा ने नफरत की राजनीति का आरोप लगाते हुए असदुद्दीन ओवैसी को भी कठघरे में खड़ा किया.
पात्रा ने पूछा कि आखिर जब वारिस पठान बोल रहे थे तो ओवैसी मंच पर बैठे थे लेकिन उन्होंने वारिस पठान से माइक क्यों नहीं छीन लिया. AIMIM नेता वारिस पठान को शिवसेना ने भी जवाब दिया है. पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि पठान की ओर से दोबारा ऐसा बयान दिया गया तो पार्टी जवाब देने को तैयार है.

