रांची: रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बिरसा जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आर एस कुरील समेत अन्य गणमान्य लोगों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया.
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय झारखंड में ही नहीं बल्कि देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा से काम करते रहा है. विश्वविद्यालय के प्रयास से बड़ी संख्या में कृषि वाणी की और पशुपालन के क्षेत्र में लोगों को लाभ मिला है.बिरसा कृषि विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जिससे 70% से अधिक लोगों को दिशा निर्देश मिलते रहा है.
इस अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति आर एस कुरील ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को गांव गरीब के बीच काम करने की शिक्षा दी जाती है.
बिरसा जयंती समारोह के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले गोड्डा स्थित तिलकामांझी कॉलेज और देवघर स्थित रविंद्र नाथ टैगोर कॉलेज के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके अलावा राज्यपाल ने वेटेनरी के दो एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इन एंबुलेंस के माध्यम से जानवरों के इलाज में काफी मदद मिलेगी