BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र: दो चंद्र के बीच अंजू ने बनाया त्रिकोणीय संघर्ष

by bnnbharat.com
November 23, 2019
in समाचार
बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र: दो चंद्र के बीच अंजू ने बनाया त्रिकोणीय संघर्ष

बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र: दो चंद्र के बीच अंजू ने बनाया त्रिकोणीय संघर्ष

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: राज्या के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का चुनाव क्षेत्र होने के कारण इस बार सबकी निगाह बिश्रामपुर विधानसभा सीट पर भी रहेगी.

भाजपा ने यहां से एक बार फिर रामचंद्र चंद्रवंशी पर भरोसा जताया है. कांग्रेस ने चार बार विधायक और पूर्व मंत्री रहे चंद्रशेखर दुबे को टिकट दिया है. वे यहां से यूपीए के उम्मीदवार हैं. इसलिए मुकाबला इन दोनों के बीच होने की संभावना है. हालांकि पिछले चुनाव में निर्दलीय खड़ा होकर दूसरे नंबर पर रहने वाली अंजू सिंह इसे त्रिकोणीय बनाने में लगी है. इस बार वह जेवीएम से मैदान में खड़ी है.

ये भी हैं मैदान में-

इस बार के विधानसभा चुनाव में जेवीएम के अलावा जदयू से ब्रह्मदेव प्रसाद, बहुजन से राजन मेहता और निर्दलीय प्रत्यासशी के रूप में नरेश प्रसाद सिंह खड़े हैं. इनके अलावा भी कई राजनीतिक दल के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. सभी के अपने-अपने दावे हैं.

35 साल से दूबे-चंद्रवंशी का कब्जात-

आंकड़े बताते हैं कि पिछले 35 साल से इस सीट से रामचंद्र चंद्रवंशी और चंद्रशेखर दुबे जीतते आए हैं. यहां से चार बार चुनाव जीतने का रिकॉर्ड कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे के नाम है. वर्तमान विधायक और स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी को तीन बार जीत मिली है. वहीं विनोद सिंह निर्दलीय के रूप में दो बार यहां के विधायक रहे हैं.

राजद के टिकट पर जीते थे चंद्रवंशी-

आंकड़े बताते हैं कि 1985 के बाद बिश्रामपुर सीट से या तो रामचंद्र चंद्रवंशी या कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे जीते. चंद्रशेखर दुबे 1985, 1990, 2000 और 2009 में यहां से जीते.

वहीं 2005 में राजद के टिकट पर पहली बार रामचंद्र चंद्रवंशी यहां से विधायक बने. 2014 में रामचंद्र चंद्रवंशी ने भाजपा की अंजु सिंह को हराया था.

बीते 3 चुनावों में प्रत्याेशियों को मिले वोट-

  • 2014 : भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी को-37974, निर्दलीय अंजू सिंह को-24064, कांग्रेस के अजय कुमार दुबे को- 22417
  • 2009 : कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे को-25609, राजद के रामचंद्र चंद्रवंशी को-17257, झामुमो के युगल पाल को-16102
  • 2005 : राजद के रामचंद्र चंद्रवंशी को-40658, कांग्रेस के अजय कुमार दुबे को-22046, भाजपा के कृष्ण कुमार मिश्र को-15313

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अरुण उरांव भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

Next Post

विधानसभा चुनाव के लिए बिना नोटिस के गाड़ी पकड़ रहा जिला प्रशासन

Next Post
विधानसभा चुनाव के लिए बिना नोटिस के गाड़ी पकड़ रहा जिला प्रशासन

विधानसभा चुनाव के लिए बिना नोटिस के गाड़ी पकड़ रहा जिला प्रशासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d