BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल कल करेगा लोहरदगा का दौरा, दंगा पीड़ित परिवार से करेगा मुलाकात

by bnnbharat.com
February 29, 2020
in Uncategorized
बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल कल करेगा लोहरदगा का दौरा, दंगा पीड़ित परिवार से करेगा मुलाकात

बाबूलाल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल कल करेगा लोहरदगा का दौरा, दंगा पीड़ित परिवार से करेगा मुलाकात

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि कल दिनांक 1 मार्च को 11 बजे प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में लोहरदगा का दौरा कर दंगा पीड़ित परिवार से भेंट मुलाकात करेगा. ध्यातव्य है कि विगत 23 जनवरी को लोहरदगा में सीएए के समर्थन में विशाल जुलूस निकाला गया था. जुलूस पर हुए पथराव, बड़ी संख्या में वाहनों की आगजनी, दुकानों में हुई लूटपाट के कारण मची भगदड़ से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए. इलाज के क्रम में गंभीर रूप से घायल नीरज राम प्रजापति की रिम्स में मौत भी हो गई. लंबे समय तक लोहरदगा में कर्फ्यू लगा रहा. आज तक सरकार ने दंगा पीड़ित परिजनों की सुध तक नहीं ली.
वर्मा ने कहा कि पार्टी ने इस संबंध में राजभवन के समक्ष मौन धारण देकर राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमे पीड़ित परिवार को न्याय एवं 10 -10 लाख के मुआवजे की मांग की थी.

उन्होंने कहा कि कल प्रतिनिधिमंडल दंगा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी स्थितियों से अवगत होगा.
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित महामंत्री एवं सांसद सुनील सिंह, महामंत्री एवं विधायक अनंत ओझा, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव, पूर्व विधायक अशोक भगत, पूर्व विधायक सुखदेव भगत, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

RTI एक्टिविस्ट कार्यकर्ता ने खोली शिक्षा विभाग में मिलीभगत की पोल

Next Post

राज्य सभा सीट पर दिग्विजय और सिंधिया दोनो की दावेदारी पर खतरा!

Next Post
राज्य सभा सीट पर दिग्विजय और सिंधिया दोनो की दावेदारी पर खतरा!

राज्य सभा सीट पर दिग्विजय और सिंधिया दोनो की दावेदारी पर खतरा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d