BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP ने नहीं किया कोरोना संकट का राजनीतिकरण: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
BJP ने नहीं किया कोरोना संकट का राजनीतिकरण: जेपी नड्डा

BJP ने नहीं किया कोरोना संकट का राजनीतिकरण: जेपी नड्डा

Share on FacebookShare on Twitter
  • कांग्रेस का रवैया गैर-जिम्मेदारी भरा रहा

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस पर कोरोना संकट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. जेपी नड्डा ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर ये बात कही.

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी समझ सीमित है. नड्डा ने कहा कि गांधी के सभी कमेंट राजनीति के लिए होते हैं और उन बयानों का लक्ष्य कोविड-19 संकट की ओर नहीं होता है.

नड्डा ने कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस का रवैया जिम्मेदारी भरा नहीं रहा जिसके बाद इस मुश्किल समय में भी आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरू हुए.

जेपी नड्डा ने कहा, ‘बीजेपी ने कोरोना संकट का राजनीतिकरण नहीं किया. कांग्रेस का बल्कि रवैया जिम्मेदारी भरा नहीं रहा है, जिसके कारण आरोप और फिर प्रत्यारोप शुरू हुए. हमारी पार्टी लोगों की सेवा में भरोसा करती है. हमारे सभी कार्यकर्ता मजदूरों की मदद के लिए सड़कों पर काम कर रहे हैं.’

इस मौके पर जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि साल उपलब्धियों, अकल्पनीय चुनौतियों से भरा रहा और हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ कर नेतृत्व किया.

नड्डा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को साथ लिया और कोविड-19 से लड़ाई में समय पर बड़े फैसले लिए. कई बड़े और शक्तिशाली देश कोविड-19 के खिलाफ बेबस हो गए हैं लेकिन भारत में हालात नियंत्रण में हैं.’

बीजेपी अध्यक्ष ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों में अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को खत्म करना, सीएए, आतंकवाद निरोधी कानूनों को मजबूत करना, बैंकों के विलय को गिनाया.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनरेगा की योजनाओं का ‘सोशल ऑडि‍ट’ 1 जून से होगा शुरू

Next Post

‘डरने की बात नहीं, सरकार कोरोना से चार कदम आगे है’: CM केजरीवाल

Next Post
‘डरने की बात नहीं, सरकार कोरोना से चार कदम आगे है’: CM केजरीवाल

'डरने की बात नहीं, सरकार कोरोना से चार कदम आगे है': CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d