रांची: भाजपा के झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार पार्टी ने अनुशाश्नात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल, अमित यादव को एवं पार्टी के निर्णयों के खिलाफ पार्टी के संविधान विरोधी कार्यों के लिये जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले,सुबोध श्रीवास्तव,असीम पाठक,रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह,रामकृष्ण दुबे, डी डी त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरे राम सिंह, मुकुल मिश्र, हजारीबाग एवं रामगढ़ से सर्वेश सिंह ,संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक, त्रिभुवन प्रसाद को 6 वर्षों के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है.
यह जानकारी प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने दी.