BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोगों के स्वास्थ्य के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया : इरफान

सुशील मरांडी को देखने रिम्स पहुंचे डॉ इरफान

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
लोगों के स्वास्थ्य के साथ भाजपा सरकार ने खिलवाड़ किया : इरफान
Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा : जामताड़ा के झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता सह मुखिया मनोरथ मरांडी के रिश्तेदार सुशील मरांडी का पेड़ से गिरने के कारण कमर सहित रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गया. गंभीर अवस्था में उन्हें रांची के रिम्स में एडमिट किया गया. सूचना मिलते ही विधायक डॉ इरफान रिम्स हॉस्पिटल पहुंचे और समुचित इलाज की व्यवस्था कराई.

मौके पर विधायक डॉ इरफान  ने कहा कि राज्य में लंबे समय तक भाजपा ने राज किया परंतु एक भी नए एवं सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल का निर्माण नहीं कराया. इन लोगों की नजर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कभी नही रहा. पूर्व के स्वास्थ्य मंत्रियों ने स्वास्थ्य विभाग पर ध्यान ना दे कर अपने निजी स्वार्थ को साधा. इन लोगों ने राज की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया. इसकी वजह से आज हालत बद से बदतर हो गए.

मरीजों की संख्या के अनुपात  में रिम्स में पर्याप्त बेड भी उपलब्ध नहीं है. भाजपा की सरकार ने दोनों हाथों से सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया. इनकी नजर झारखंड के खनिज संपदा पर टिकी रही. स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि हर विभाग का बंटाधार कर रखा था. सिर्फ बड़े-बड़े टेंडर के माध्यम से करोड़ों रुपया का बंदरबांट किया.  22 करोड़ की लागत से हाई कोर्ट विधानसभा सहित अन्य बिल्डिंग का निर्माण कराया जिसकी जरूरत नहीं थी.

राज्य को जरूरत थी बड़े बड़े अस्पताल की, कॉलेज की, परंतु इस और इनका ध्यान कभी नहीं गया. आखिरकार जनता ने इनके क्रियाकलापों से त्रस्त होकर भाजपा को खदेड़ डाला. अब हेमंत सोरेन की सरकार का गठन हुआ है तो सरकार रात दिन काम कर रही है और चीजों को दुरुस्त करने में जुटे  हैं. हमें आशा है कि जल्द ही हम लोग झारखंड को दोबारा पटरी पर लाने का काम करेंगे. हेमंत सरकार स्वास्थ्य को लेकर काफी गंभीर है और वह आने वाले दिनों में जनता को दिखेगा. पूर्व के विधानसभा सत्र के दौरान मैंने सरकार से अस्पताल की मांग रखी थी परंतु सरकार ने सिर्फ झूठा आश्वासन दिया और उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया. परंतु अब हमारी सरकार का गठन हुआ है तो मैं भरोसा दिलाता हूं कि जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘विश्व जनसंख्या दिवस’ पर छात्रों को किया जागरूक

Next Post

झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार: राजेश शुक्ल

Next Post
झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार: राजेश शुक्ल

झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे सरकार: राजेश शुक्ल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d