BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भ्रष्टाचार विरोधी कार्य कर रही है बीजेपी सरकारः मनीष शुक्ला

by bnnbharat.com
November 8, 2019
in समाचार
भ्रष्टाचार विरोधी कार्य कर रही है बीजेपी सरकारः मनीष शुक्ला
Share on FacebookShare on Twitter

अबकी बार भ्रष्टाचार की जड़ पर प्रहार के मूलमंत्र से कार्य कर रही उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने पचास वर्ष आयु पार कर चुके 7 पीपीएस अफसरों को जबरन सेवानिवृत्त दिया गया है. उक्त बातें बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहीं.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टालरेंस पर काम कर रही है. पिछले 30 माह में योगी सरकार अलग-अलग विभागों के 200 से ज्यादा अफसरों और कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर चुकी है. इन दो वर्षों में योगी सरकार ने 400 से ज्यादा अफसरों, कर्मचारियों को निलंबन और डिमोशन जैसे दंड भी दिए हैं.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ऊर्जा विभाग में 169 अधिकारियों, गृह विभाग के 51 अधिकारियों, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 37 अधिकारियों, राजस्व विभाग के 36 अधिकारियों, बेसिक शिक्षा के 26 अधिकारियों, पंचायतीराज के 25 अधिकारियों, पीडब्ल्यूडी के 18 अधिकारियों, लेबर डिपार्टमेंट के 16 अधिकारियों, संस्थागत वित्त विभाग के 16 अधिकारियों, कामर्शियल टैक्स के 16 अधिकारियों, इंटरटेनमेंट टैक्स डिपार्टमेंट के 16 अधिकारियों, ग्राम्य विकास के 15 अधिकारियों व वन विभाग के 11 अधिकारियों पर कार्रवाई कर चुकी है.

श्री शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार को समूल रूप से खत्म करने के लिए सरकार ने प्रदेश की आम जनता को शामिल करने के लिए एंटी करप्शन पोर्टल लॉच किया है. पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. श्री शुक्ला ने कहा कि विभिन्न विभागों के कई अन्य अधिकारी भी रडार पर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शराब, नगदी, आभूषण की बरामदगी के लिए सभी जिलों में उड़न दस्ता बनायें : मुरली कुमार

Next Post

संजीवनी बिल्डकोन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने किया संपत्ति अटैच

Next Post
संजीवनी बिल्डकोन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने किया संपत्ति अटैच

संजीवनी बिल्डकोन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने किया संपत्ति अटैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d