BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गरीब के जीवन स्तर को उठाने का भाजपा सरकार ने बहुत बड़ा प्रयास किया: राजेश शुक्ल

by bnnbharat.com
January 12, 2021
in समाचार
गरीब के जीवन स्तर को उठाने का भाजपा सरकार ने बहुत बड़ा प्रयास किया: राजेश शुक्ल
Share on FacebookShare on Twitter

केंद्र सरकार का विकास सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशक है, इस विकास के अंदर हम हर एक को स्पर्श कर रहे है

रांची: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह यह जाने की केन्द्र सरकार ने जो जीडीपी बढ़ाने का तरीका ढूढा है, उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में विकास को सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशक बना दिया है. इस विकास के अंदर केंद्र सरकार सबको स्पर्श कर रही है. आज सभी क्षेत्रों में  प्रगति का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

शुक्ल आज जमशेदपुर महानगर के बागबेड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को अनुग्रह नारायण संस्थान बागबेड़ा में, 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव एवं हमारा दायित्व, नामक विषय पर संबोधित कर रहे थे.

भाजपा के पूर्व  प्रदेश प्रवक्ता शुक्ल ने कहा कि 2014 के महानिर्वाचन का युगान्तकारी परिणाम रहा. गठबंधन की राजनीति और अस्थिरता का समाप्त हुआ, भाजपा पूर्ण बहुमत में आई और पहली बार भारत की संसद में भारत माता की जय का नारा बहुमत में आया.

शुक्ल ने कहा कि 2014 में भाजपा गौरवमयी विकल्प बनकर उभरी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का परचम भारत की राजनीति में फहर गया. युगों की साध पूर्ण हुई. इस बीच मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का पूरा प्रयास किया. इस मौके पर बागबेड़ा मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शुक्ल का भव्य स्वागत किया गया.

इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विमलेश उपाध्याय, गणेश विश्वकर्मा, भाजपा नेता नागेश्वर बैठा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण में उपस्थित थे.

कार्यक्रम के प्रारंभ में शुक्ल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, देशरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया. वहीं स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरमू रोड स्थित शक्ति पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा, मशीन ब्लास्ट, कर्मचारी बुरी तरह से घायल

Next Post

जानें मकर संक्रांति पर्व का इतिहास….

Next Post
जानें मकर संक्रांति पर्व का इतिहास….

जानें मकर संक्रांति पर्व का इतिहास....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d