BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साजिश रचकर झामुमो के प्रचार को भाजपा कर रही बाधित: सुप्रियो भट्टाचार्य

by bnnbharat.com
December 10, 2019
in Uncategorized
साजिश रचकर झामुमो के प्रचार को भाजपा कर रही बाधित: सुप्रियो भट्टाचार्य

साजिश रचकर झामुमो के प्रचार को भाजपा कर रही बाधित: सुप्रिया भट्टाचार्य

Share on FacebookShare on Twitter

नीरज कुमार,

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने आते थे. उनके आगमन से झारखंंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व प्रस्तावित सभाओं में बाधा उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि दो बार हेमंत सोरेन को रोका गया और एक बार शिबू सोरेन को भी रोका गया.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब प्रधानमंत्री लैंड करने वाले होते हैं, उससे डेढ़ घंटे पहले नो एयर जोन घोषित कर दिया जाता है. उनके टेक ऑफ करने के बाद भी यही हाल रहता है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह कोई इत्तेफाक नहीं है, बल्कि सोची-समझी साजिश है. इसमें मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा को निशाना बनाया गया है. चुनाव प्रचार में शामिल हमारे स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन की सभाओं को बाधा पहुंचाने का काम किया जाता है.

सुप्रियो ने कहा कि भाजपा बुरी तरह से परास्त होने की कगार पर खड़ी है. भाजपा संपूर्ण केंद्रीय मंत्रीमंडल को चुनाव में घुमा ही रही है. प्रधानमंत्री भी अब नुक्कड़ सभा पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जितनी भी सभाएं करनी हो कर ले, लेकिन हमें भी सभा करने दिया जाना चाहिए. जितना अधिकार प्रधानमंत्री को है, उतना अधिकार हमें भी है. आदर्श आचार संहिता का हम सभी पालन करते हैं. इससे कोई अछूता नहीं है.

सुप्रियो भट्टाचार्य, मनोज कुमार पांडे और अफरोज अंसारी ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिल कर इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा. इसमें मांग किया है कि इस तरह की कोशिश को रोका जाए. उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिसई में एक सभा आयोजित थी. उसी दौरान प्रधानमंत्री के टेक ऑफ करने के कारण उन्हें होल्ड करके रखा गया था. इससे हेमंत सोरेन को फोन से ही अपना संबोधन देना पड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस, झामुमो धोखेबाज पार्टी, भाजपा ही दे सकती है स्थिर सरकारः शिवराज

Next Post

मतदान कार्य में लगे कर्मियों ने की डाकमत पत्र से वोटिंग

Next Post
मतदान कार्य में लगे कर्मियों ने की डाकमत पत्र से वोटिंग

मतदान कार्य में लगे कर्मियों ने की डाकमत पत्र से वोटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d