BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करने में जुटी है-कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 16, 2020
in Uncategorized
भाजपा चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करने में जुटी है-कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा के बयान पर कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव का आरोप निराधार नहीं है उन्होंने सच्चाई का उद्भेदन किया है. क्या यह सही नहीं है कि पिछले 6 वर्षों में केंद्र की सरकार ने राज्यों में चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ किया है?

कर्नाटक,बिहार झारखंड, मणिपुर, गोवा,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश और अब राजस्थान में जिसं प्रकार जनता की चुनी हुई सरकार को अपदस्थ किया जा रहा है पूरे देश की जनता देख रही है.अर्जुन मुंडा जी जब झारखंड मुक्ति मोर्चा में थे और बाद में जब वह बीजेपी में गए तो उन्हें अपना पुराना याद करना चाहिए.पूरी केंद्र की सरकार राज्यों में सेंधमारी में लगी हुई है अर्जुन मुंडा जी खुद निर्णय करें कि उनका बयान सही है या गलत.

केंद्र की सरकार लगातार लोकतांत्रिक एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्थाओं को तार-तार करने में लगी हुई है .देश जानता है और झारखंड भी इस बात का गवाह रहा है कि किस प्रकार पैसे और पद का प्रलोभन देकर एवं ताकत का दुरुपयोग कर एक चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करती आ रही है.आज से चंद दिन पहले राज्यसभा के चुनाव के दौरान बीजेपी को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से जरूरत से ज्यादा वोट हासिल किया था.

वहीं दूसरी तरफ बाबूलाल मरांडी जी के द्वारा हेमन्त सोरेन सरकार को धमकी देना लोकतंत्र के लिए सही नहीं है और उन्हें शोभा भी नहीं देता है.70 वर्षों में हमारे लोकतंत्र मे हर पांच साल में चुनाव की व्यवस्था है, जनता द्वारा चुनी हुई दल को सरकार चलाने की जनादेश प्राप्त होती है और पराजित दल विपक्ष की भूमिका में 5 साल तक सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते रहने की व्यवस्था है. इन 70 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भी ताकत और धन के बल पर केंद्र की सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को अस्थिर कर रही है जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है यह बात माननीय अर्जुन मुंडा जी और बाबूलाल मरांडी को जितनी जल्द हो समझ में आ जानी चाहिए .

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दूबे, किशोर शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने भाजपा के आरोप को सिरे से खारिज किया है कि प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है .सच यह है कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे अनैतिक तरीके से पैसे और पद का दुरुपयोग कर बाबा नगरी में जमीन खरीदने का काम किया और जिस विष्णु कांत झा ने उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं.

सरकार और प्रशासन सिर्फ अपना काम कर रही है .भारतीय जनता पार्टी निशिकांत दुबे को बचाना चाहती है एवं कानूनी कार्रवाई को बाधित करना चाहती है जिसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है. भाजपा को पूरी तरह आश्वस्त रहना चाहिए कि हेमंत सोरेन की सरकार में कानून निष्पक्षता से काम करेगी किसी को बेचैन होने की जरूरत नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुमका की सड़कें बदहाल, खामोश है सरकार-डा लुईस मरांडी

Next Post

अलग-अलग स्थानों से दो का शव बरामद

Next Post
अलग-अलग स्थानों से दो का शव बरामद

अलग-अलग स्थानों से दो का शव बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d