BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा नेता पुलिस के सराहनीय कार्य की कर रहे है अनदेखी: आलोक कुमार दूबे

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
भाजपा नेता पुलिस के सराहनीय कार्य की कर रहे है अनदेखी: आलोक कुमार दूबे

भाजपा नेता पुलिस के सराहनीय कार्य की कर रहे है अनदेखी: आलोक कुमार दूबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कोरोना वायरस कोविड-19 को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पुलिस महानिदेशक एम.वी.राव पर सवाल उठाने वाले पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सी.पी. सिंह और नगर निगम की महापौर आशा लकड़ा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लॉकडाउन में जब भाजपा नेता घर में बंद होकर सिर्फ बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में जुटे है, उस वक्त पुलिस महानिदेशक की पहल पर सभी थानों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था प्रारंभ होने से झारखंड पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा उभर कर सामने आया है, जिसकी पूरे देश में सराहना हो रही है.

Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत

इसके अलावा पुलिस जरूरतमंद लोगों को गांव, गली-मुहल्लों तक पहुंच कर उन्हें भोजन एवं अनाज का पैकेट का भी उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस अफवाह को फैलने पर जब अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है, तो ऐसे समय में भाजपा नेताओं ने झारखंड पुलिस पर ही निशाना साधना प्रारंभ कर दिया है. भाजपा की यह कोशिश सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रहार कर अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करना है, इसी कारण डीजीपी को निशाना बनाने की कोशिश की गयी है.

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में जब राज्य के डीजीपी भाजपा के एजेंडे पर काम करते थे और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के स्वर में स्वर मिलाते थे, तो उन्हें अच्छा लगता था, लेकिन आज डीजीपी ने कौन सी ऐसी बात कर दी है, जो सरकार की भाषा है या सरकार का बचाव है. डीजीपी एमवी राव ने सिर्फ एक ऐसे अफवाह को रोकने में मदद की, जिसका कोई सिर-पैर नहीं था. इसके अलावा झारखंड पुलिस ने सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाये है, जो सराहनीय प्रयास है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC ने खारिज की कांग्रेस की याचिका, फ्लोर टेस्ट को बताया सही

Next Post

सज्जन वर्मा ने कहा, 90 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ करें मुख्यमंत्री

Next Post
सज्जन वर्मा ने कहा, 90 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ करें मुख्यमंत्री

सज्जन वर्मा ने कहा, 90 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ करें मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d