BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदस्यता अभियान का लक्ष्य दिल्ली की टीम ने पूरा किया-मनोज तिवारी

by bnnbharat.com
July 29, 2019
in समाचार
सदस्यता अभियान का लक्ष्य दिल्ली की टीम ने पूरा किया-मनोज तिवारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 29 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता व भाजपा की संगठन क्षमता पर लोगों का विश्वास अटल होता जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप आज भाजपा परिवार दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी की उपस्थिती में आम आदमी पार्टी के दिल्ली चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ. सरदार खान और आम आदमी पार्टी के शकुर बस्ती विधानसभा के पूर्व कोषाध्यक्ष व वर्तमान में चांदनी चैक लोकसभा के महामंत्री श्री गौरव चैहान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में सम्मिलित हुये। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी श्री प्रत्युष कंठ, सह-प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी, कार्यालय मंत्री श्री गिरीश सचदेवा एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे।

पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि सदस्यता अभियान का लक्ष्य रखा था जो दिल्ली की टीम ने पूरा कर लिया, इसके लिये दिल्ली भाजपा की टीम को मैं बधाई देता हूं। आज दिल्ली सदस्यता अभियान में सबसे आगे है। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी में राजनेता, कलाकार, अधिकारी और सभी वर्गों से संबंधित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। मोदी जी की नीतियों को देखकर आज पार्टी में लोग भारी संख्या में जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी जिन उद्देश्यों से बनी थी उन उद्देश्यों से पूरी तरह भटक गई है इसलिये सेवा के उद्देश्य से जो लोग पार्टी से जुड़े थे आज वह लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और देश की सेवा करने के लिये भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

अपने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये आम आदमी पार्टी डाॅक्टर सेल के अध्यक्ष सरदार खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले उनके मुखिया हैं। किस तरह से भ्रष्टाचार किया जाये और दूसरे दल के लोगों को कैसे परेशान किया जाये यह सब केजरीवाल के संरक्षण में ही होता है। अन्ना की जिस विचारधारा से प्रभावित होकर हम आम आदमी पार्टी में आये थे, आज वैसा कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल कहा करते थे कि जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है वो बदल जाता है। आज केजरीवाल भी पूरी तरह से बदल चुके हैं और पार्टी में आवाज उठाने वालों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

आम आदमी पार्टी, चांदनी चैक जिला के महामंत्री श्री गौरव चैहान ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार का पर्याय बताते हुये कहा कि पूरी दिल्ली जानती है कि दो-तीन लाख रूपये में बनने वाला एक कमरा अरविंद केजरीवाल 25 लाख रूपये में बनाते हैं। इससे पता चलता है कि भ्रष्टाचार कितने बड़े पैमाने पर हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पार्टी जो भी आदेश देगी उसे पूरी निष्ठा से निभाउंगा।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्षितिज नर्सिंग होम की कारिस्तानी पैसे के लिए मृतक को भी जीवित बताया

Next Post

कपड़ा गोडाउन में लगी आग 8 लाख का कपड़ा जलकर हुआ खाक

Next Post

कपड़ा गोडाउन में लगी आग 8 लाख का कपड़ा जलकर हुआ खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d