BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BJP विधायक पर यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
विधायक के खिलाफ FIR दर्ज
Share on FacebookShare on Twitter

उदयपुर: मेवाड़ के उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक प्रतापलाल भील पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. महिला ने उदयपुर रेंज के आईजी सत्यवीर सिंह के सामने पेश होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत के बाद इस इस मामले में गोगुंदा थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन मामला विधायक से जुड़ा होने के चलते प्रदेश मुख्यालय के मार्फत जांच को सीआईडी सीबी को भेजा जाएगा. वहीं, विधायक का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है.

शादी का वादा कर मुकरने का आरोप

उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि पीड़िता मूलतया मध्य प्रदेश के नीमच इलाके की रहने वाली हैं.

पीड़ि‍ता ने बताया कि करीब 3 साल पहले विधायक प्रतापलाल भील से उनकी मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. महिला ने बताया कि पहले विधायक ने मेलजोल बढ़ाया. उसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये. महिला के अनुसार, विधायक प्रताप भील ने उदयपुर के सुखेर स्थित एक फ्लैट में और नीमच में संबंध बनाए थे. पीड़िता का आरोप है कि विधायक अब शादी के वादे से मुकर गए हैं. इसीलिये वह शिकायत लेकर आईजी के सामने पेश हुई हैं.

पुलिस ने महिला का करवाया मेडिकल

मामले की गंभीरता को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने विधायक प्रतापलाल भील के खिलाफ महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले को जांच के लिये सीआईडी सीबी को भेजा जाएगा. सीआईडी सीबी मामले की जांच करेगी. उससे पहले पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवा लिया है. दूसरी ओर विधायक प्रतापलाल भील ने ऐसा कोई भी मामला दर्ज होने की जानकारी से इनकार किया है. प्रताप भील गोगुंदा से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं. वे पहले सरपंच रह चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फास्टैग नहीं लगाया तो 15 फरवरी से देना होगा दोगुना टैक्स

Next Post

अपडेटः हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक को किया शोकॉज, 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Next Post
झारखंड हाईकोर्ट ने स्थानीय नियोजन नीति पर लगायी रोक

अपडेटः हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक को किया शोकॉज, 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d