रांची: भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले विधायक फूलचंद मंडल ने शनिवार को रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मुलाकात की और झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर ली. बताया गया है कि झामुमो में शामिल होने के बाद फूलचंद मंडल को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है.

