BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा सांसद-विधायक व नेताओं ने जल हठ योग किया

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in Uncategorized
भाजपा सांसद-विधायक व नेताओं ने जल हठ योग किया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- छठ महापर्व को लेकर जो गाइडलाइन जारी किए गए हैं उसके विरोध में  रांची  के सभी जनप्रतिनिधियों ने पानी में एक घंटे खड़े होकर हठ योग  के माध्यम से विरोध जताया. सरकार से इसे अविलंब वापस लेने की मांग की.

झारखंड सरकार द्वारा छठ महापर्व को लेकर जारी गाइडलाइन के विरोध में रांची के सभी भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने डोरण्डा  स्थित बटन तलाव में 1 घंटे पानी में खड़े होकर विरोध जताया. इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ रांची के  विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री   चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह हटिया के  विधायक नवीन जायसवाल काके के विधायक समरी लाल और रांची के डिप्टी मेंयर संजीव विजयवर्गी विशेष रुप से उपस्थित थे.

सांसद संजय सेठ ने कहा झारखंड सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है वह भी छठ जैसे महापर्व को लेकर . छठ में भगवान सूर्य को अर्घ्या  तलाव और नदियों में ही दिया जाता है उसको सरकार कैसे रोक सकती है .कोबिड  के आड़ में सरकार कोंग्रेस की सह  पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है  सरकार का कहना है घरों में ही छठ पर्व करें यह कैसे संभव है सरकार सभी के घरों के आगे गड्ढे करवा दें उसमें पानी डलवा दें परंतु यह संभव नहीं है .क्योंकि सरकार पीने का पानी तो ठीक से नहीं दे पा रही है. तो गड्ढा  में पानी कहां से आएंगे और यह संभव भी नहीं है.

सरकार हठधर्मिता छोड़े और जिस इलाके में तलाव या नदियां है उसके आसपास के लोगों को छठ करने की अनुमति दें सरकार सभी तलाव और नदियों में व्यवस्था सुनिश्चित करें छठ हर हाल में तलवार या नदियों में होगा सरकार नई गाइडलाइन जारी करें.

रांची के  विधायक सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा राज्य सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के तहत अल्पसंख्यकों को खुश करने के चलते बहुसंख्यक के पर्व त्योहार में  भेदभाव कर रही है. कांग्रेस और राजद के इशारे पर इस तरह के फरमान जारी किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री खुद चुनाव में हजारों लोगों के भीड़ को संबोधित कर सकते हैं. जनाजे में हजारों की संख्या से ऊपर की भीड़ में शामिल होते हैं .उर्स  में सोशल डिस्टेंस इनकी धज्जियां उड़ा कर चादर चढ़ा सकते हैं तो आस्था का महापर्व पर हिंदू तलाव या नदियों परअर्घ्या  क्यों नहीं दे सकता. राज्य सरकार पप्पू की पार्टी के इशारे पर काम करना बंद करें क्यों मुख्यमंत्री झारखंड के पप्पू बनना चाहते हैं. हिंदुओं पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो हिंदू हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा झारखंड की जनता  कभी माफ नहीं करेगी छठ हर हाल में कोबिड को ध्यान में रखते हुए तलाव और नदियों पर संपन्न होगा.

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा झारखंड में दोहरी नीति नहीं चलेगी उदय मान सूर्य भगवान  कोअर्घ्या देने से  कोई नई रोक सकता सरकार द्वारा जारी  तुगलकी  फरमान नहीं चलेगी सरकार  छठ महापर्व को लेकर अविलंब नई गाइड लाइन जारी करें सरकार ने कहा पानी से करोना होने का खतरा है आज हम लोग पानी में खड़े होकर विरोध भी कर रहे हैं और जांच भी कर रहे हैं कि पानी में खड़े होने से क्या करोना होता है. छठ महापर्व हर हाल में तलवार और नदियों में संपन्न होगा.

डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय ने कहा छठ महापर्व को लेकर जो गाइडलाइन आया है वह बिल्कुल ही तर्कसंगत नहीं है अभी छठ में 5 दिन बचे हैं और अभी गाइडलाइन आया है मैंने दिवाली के पूर्वी सरकार को छठ को लेकर गाइडलाइन जारी करने की मांग की थी ताकि समय पर छठ की सभी तैयारी पूरी हो सके लेट होने के कारण निगम लाइट डस्ट ऐसे कई तरह की व्यवस्था में दिक्कत आएगी. रांची के सभी तलाव में साफ सफाई की व्यवस्था कर दी गई है बाकी दो दिनों के अंदर सभी तलाव की सफाई युद्ध स्तर पर की जाएगी सरकार से मांग है गाइडलाइन में आज ही संसोधन कर नई गाइडलाइन जारी करें ताकि नगर निगम पूरी व्यवस्था समय पर कर सके.

कांके के विधायक समरी लाल ने कहा सरकार का दोहरा चरित्र उजागर हुआ सरकार धर्म के आधार निर्णय ले रही है इस तरह के निर्णय का पुरजोर विरोध किया जाएगा छठ महापर्व घरों में करना संभव नहीं है अपार्टमेंट और छोटे छोटे घरों में लोग कैसे अर्घ्या दे पाएंगे यह बिल्कुल ही तर्कसंगत नही है सरकार  नई गाइडलाइन जारी कर पुरानी व्यवस्था बहाल करें. आज के इस कार्यक्रम में संजय पोद्दार रांची महानगर के अध्यक्ष के के  गुप्ता बरुण साहू मनोज साहू शामिल थे.  छठ महापर्व को लेकर संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है और  नई गाइडलाइन जारी करने का आग्रह किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोमो रेलवे स्टेशन में 140 रेल यात्रियों की जांच में सभी मिले नेगेटिव

Next Post

छठ व्रतियों को नदियों या तालाबों में डुबकी लगाने की इजाजत नहीं

Next Post
छठ व्रतियों को नदियों या तालाबों में डुबकी लगाने की इजाजत नहीं

छठ व्रतियों को नदियों या तालाबों में डुबकी लगाने की इजाजत नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d