नई दिल्लीः देशभर में कोरोना का संक्रमण 84 लाख के आंकड़े के पार कर गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर आ रही है. उन्नाव से BJP सांसद साक्षी महाराज कोरोना संक्रमित हुए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. उन्होंने बताया है कि कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी. जिसमें उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.
साक्षी महाराज ने इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि बीते हफ्ते में जो भी उनके संपर्क में आए हैं वह अपनी कोरोना संक्रमण की जांच अवश्य करा लें इसके साथ ही कुछ दिनों के लिए खुद को आइसोलेशन में रखें. उन्होंने बताया है कि कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए वह होम क्वारंटीन रहेंगे.

