Ranchi: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने लातेहार जिला के नरेशगढ़ गांव के आदिम जनजाति परिवार दासो परहिया उनकी पत्नी बंसती देवी और उसकी पुत्री सरीता कुमारी की मौत होने पर दुःख व्यक्त किया है. मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पहन ने कहा कि दिनांक 6 मार्च को बारिश की पानी मे दासो परहिया सहित पत्नी संगीता देवी एवं उसकी पुत्री छलकली कुमारी नदी में बह गई थी. दो दिन बीत जाने के बाद भी सरकार एवं प्रशासन ने इनका कोई सुध नही लिया. आदिवासी का हितैषी कहने वाली सरकार एवं प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद भी इसपर कोई पहल नही किया गया।स्थानिय ग्रामीण स्वयं से खोजबीन करके आज सुबह नदी से शव बरामद किया.
इस घटना की पूर्ण जानकारी होने के बाद भी सरकार ने इसपर कोई संज्ञान नही लिया. यह सरकार आदिवासी समाज के प्रति संवेदनशील नही है सिर्फ आदिवासी हित का ढोंग करती है. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ऐसी सरकार के प्रति कड़ी निंदा करती है और आने वाले समय मे आदिवासी समाज इसका मुँह तोड़ जवाब देगी. इस घटना पर निंदा करने वालो में अशोक बड़ाईक,पुतकर हेम्ब्रम, अशेष बारला, लखन मार्डी, शोभा सामंत,हरेकृष्ण सिंह,बिंदेश्वर उरांव, अनु लकड़ा,रीता मुंडा,अवधेश सिंह चेरो,बिशु टुडू,दिलीप हेम्ब्रम,लखी हेम्ब्रम,नूतन पाहन, रूप लष्मी मुंडा,रवि मुंडा,सहित कई शामिल है।नोटः कल दिनांक 09 मार्च को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो के नेतृत्व में मृतक परिवार के गांव जाकर परिवार के अन्य सदस्यों एवं गांव वालों से मुलाकात करेगा.

