BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा जनता की राय को करेगी शामिल

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in Uncategorized
चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा जनता की राय को करेगी शामिल

BJP will include public opinion in the election manifesto

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बीडी राम ने कहा है कि आगामी 25 अक्टूबर तक राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से पार्टी राय लेगी, उसके बाद घोषणा पत्र तैयार करेगी.

रांची में आज पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पार्टी की ओर से सुझाव पेटी रखी जाएगी. इस पेटी में लोग अपने अपने विचारों को लिखित रूप में दे सकते हैं. राम ने कहा कि सुझाव देने के लिए सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम का भी प्रयोग कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से एक नंबर भी जारी किया गया है जिस पर मिस्ड कॉल देकर लोग अपनी राय दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि सुझाव लेने के लिए पार्टी ने वेबसाइट भी बनाया है जिसका नाम रखा गया है एक नया झारखंड.

उन्होंने कहा कि कमल दूत के माध्यम से लोग अपनी राय पार्टी तक पहुंचा सकते हैं. बीडी राम ने कहा कि आगामी 19 से 25 अक्टूबर तक पार्टी की ओर से प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में पार्टी के सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता प्रमंडल में जाकर लोगों से एक नए झारखंड के निर्माण के लिए राय लेंगे.

उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को पलामू प्रमंडल, 21 को कोल्हान,,23 को दुमका, 24 को धनबाद और 25 अक्टूबर को हजारीबाग प्रमंडल में नेता प्रवास करेंगे. संवाददाता सम्मेलन में घोषणा समिति के सदस्य जे बी तुबिद और अयोध्या नाथ मिश्र तथा दीनदयाल वर्णवाल उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने एक बार फिर खड़े किये सरकार के कामकाज पर सवाल

Next Post

रांची विश्वविद्यालय के MBA डिपार्टमेंट से कितनों को मिली नौकरी, जानकारी नहीं

Next Post
रांची विश्वविद्यालय के MBA डिपार्टमेंट से कितनों को मिली नौकरी, जानकारी नहीं

रांची विश्वविद्यालय के MBA डिपार्टमेंट से कितनों को मिली नौकरी, जानकारी नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d