नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान दिलशाद गार्डन और चुनाव से ठीक पहले बजरंगबली पर जमकर गदर हुआ. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता नवाब मलिक ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी दंगल में ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया.
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव में उसका बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ.
मलिक ने कहा कि दिल्ली की जनता होशियार है. अंदाजा ये है कि जो एग्जिट पोल आये हैं, 11 फरवरी को उसी तरह के नतीजे आयेंगे. सभी एग्जिट पोल में स्पष्ट बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के संकेत मिले हैं.

