BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नगरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ भाजपा का जनसंपर्क अभियान आज से

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in Uncategorized
नगरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ भाजपा का जनसंपर्क अभियान आज से

नगरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ भाजपा का जनसंपर्क अभियान आज से

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम की सच्चाइयों को बताने के लिये राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारम्भ किया है. पार्टी विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ और भ्रम को दूर करने केलिये जन जन तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जाने का निर्णय लिया है. प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी सहित सभी विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह करने में जुटी है, यह कानून पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान से आये हिन्दू, बौद्ध, जैन, इसाई, सिख, पारसी समुदाय के धार्मिक दृष्टि से प्रताड़ित वैसे शरणार्थियों के लिये है जो वर्षों से भारत मे रह रहे है, परंतु विपक्ष इसे मुस्लिम विरोधी बताकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यह कानून बहुमत के संसद के दोनों सदनों से पारित है. प्रकाश ने कहा कि जो संविधान की शपथ लेते है वही इसका अपमान कर रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रकाश ने कहा कि कल 11बजे पूर्वाह्न होनेवाली कार्यशाला में पार्टी के सभी सांसद नवनिर्वाचित विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे. कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय विशेष रूप में उपस्थित होकर मार्गदर्शन करेंगे. प्रकाश ने कहा कि अपराह्न 2.30 बजे हरमू एवं अरगोड़ा मंडल में महेन्द्र पांडेय द्वारा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ होगा.

प्रकाश ने कहा कि पार्टी जन जागरूकता अभियान के तहत नागरिकता कानून के समर्थन में प्रमंडल स्तर पर मेगा रैली आयोजित करेगी जिसमे केंद्रीय नेतागण शामिल होंगे.

पार्टी सभी जिलों में प्रबुद्ध सम्मेलन, नुक्कड़ सभा, हस्ताक्षर अभियान, समाज के विशिष्ट जन से संपर्क एवं मिस्ड कॉल अभियान चलाने जा रही है.
आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नशे में धुत कार चालक ने बाईक सवार को रौंदा, मौत

Next Post

होटल व्यवसायी पर हमला मामले में चार गिरफ्तार

Next Post
होटल व्यवसायी पर हमला मामले में चार गिरफ्तार

होटल व्यवसायी पर हमला मामले में चार गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d