BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनाकांक्षाओं के अनुरूप होगा भाजपा का संकल्प पत्र : विष्णु दयाल राम

by bnnbharat.com
November 5, 2019
in समाचार
जनाकांक्षाओं के अनुरूप होगा भाजपा का संकल्प पत्र : विष्णु दयाल राम

जनाकांक्षाओं के अनुरूप होगा भाजपा का संकल्प पत्र : विष्णु दयाल राम

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पलामू सांसद सह घोषणापत्र समिति के चेयर मैन विष्णु दयाल राम ने प्रेसवार्ता की. प्रेसबंधुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आसन्न 2019 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पार्टी द्वारा नया झारखंड अभियान की शुरुआत की गई है. जिसका उद्देश्य घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया का लोकतांत्रिकरण करना था. जिससे इस बात का निर्धारण किया जा सके कि लोग झारखंड प्रदेश का कैसा भविष्य चाहते है और उसे हासिल करने के लिए आम जनता किन-किन क्षेत्रों में तेज गति से सरकार द्वारा धरातलीय कार्य चाहती है.

उन्होंने कहा कि आकांक्षा एकत्रित करने के माध्यम में राज्यभर से सभी वर्गों एवं तबकों के लोगों ने काफी सक्रियता दिखाई, जिससे महज 2 सप्ताह के भीतर कुल 5 लाख 12 हजार सुझाव आये. जिसमें आकांक्षा पेटी अभियान एवं लाभार्थी अभियान के माध्यम से 500 मंडलों से लगभग 3 लाख 5 हजार जबकि मिस्ड कॉल के माध्यम से लगभग 1 लाख 21 हजार एवं सोशल मीडिया, वेबसाइट तथा कमलदूत के माध्यम से 86 हजार लोगों के सुझाव आये हैं. जिनमें 70 फीसदी सुझाव महिलाओं के द्वारा दिये गए हैं.

उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर चलने वाले इस अभियान का प्रारंभ पार्टी ने इसी विश्वास के साथ किया था कि यह झारखंड राज्य के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने वाला एक बड़ा प्रयास सिद्ध होगा और आमजनों ने जिस तरह से बड़े पैमाने पर अपनी सहभागिता दिखाई, यह अभिनंदनीय है.

अपने संबोधन में राम ने कहा कि पिछले पांच साल में सरकार की कई योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, 1 रुपये में रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि की धरातलीय सफलता ने लोगों के जीवनस्तर को सुधार कर उन्हें स्वालंबी बनाया और आगे भी सरकार की जनकल्याकारी योजनाएं आमजनों के लिए प्रभावी बने. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने आकांक्षा अभियान के तहत लोगों को निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनाया, जिससे नये झारखंड के निर्माण में प्रत्येक झारखंडवासी की भूमिका सुनिश्चित की जा सके.

आज की प्रेसवार्ता में मंत्री लुइस मरांडी, सांसद संजय सेठ, जे बी तुबिद, अयोध्या नाथ मिश्र ने भी अपनी बात रखी. प्रेसवार्ता में मौके पर अमित कुमार भी मौजूद रहे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

12वीं पास के लिए खुशखबरी, इंडियन नेवी ने 2700 पदों पर निकाली बंपर भर्तियां

Next Post

8 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

Next Post
8 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

8 नवंबर को जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d