BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि बिल और महंगाई पर विशेष चर्चा के दौरान बीजेपी का अभूतपूर्व हंगामा

by bnnbharat.com
March 22, 2021
in समाचार
मास्क न पहनने पर एक लाख जुर्माना और जेल की सजा को भाजपा ने बताया अप्रासंगिक

मास्क न पहनने पर एक लाख जुर्माना और जेल की सजा को भाजपा ने बताया अप्रासंगिक

Share on FacebookShare on Twitter

अधिकांश बीजेपी विधायकों ने काला शर्ट पहन कर कृषि बिल सदन में चर्चा पर जतायी नाराजगी

 रांची:- झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन आज दूसरी पाली में कृषि बिल और महंगाई पर विशेष वाद-विवाद हुआ, लेकिन इस चर्चा के दौरान विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने जोरदार तरीके से हंगामा किया , जिसके कारण सिर्फ दो विधायक भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुदीव्य कुमार सोनू ही अपनी बात रख पाये, लेकिन वह भी शोर-शराबे के कारण सुनी नहीं जा सकी.

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कृषि बिल और महंगाई पर विशेष वाद-विवाद शुरू कराने के लिए विनोद कुमार सिंह का नाम पुकारा, भाजपा के सीपी सिंह ने कहा कि जब विधानसभा में कृषि बिल पेश ही नहीं किया गया, तो फिर इस पर चर्चा का कोई औचित्य नहीं बनता है. उन्होंने कहा कि यदि सदन में कृषि और महंगाई पर चर्चा होती, तो भाजपा विधायक वाद-विवाद में जरूर हिस्सा लेते. भाजपा के अधिकांश विधायक भोजनावकाश के बाद काला शर्ट पहन कर सदन में आये थे. हंगामा कर रहे भाजपा के कुछ विधायक आसन के निकट रिपोर्टर टेबुल पर आ कर बैठ गये, जबकि कुछ सदस्य वेल में नारेबाजी करते रहे.

भाजपा सदस्यों के हंगामे के बीच ही भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह और जेएमएम के सुदीव्य कुमार सोनू ने अपनी बात रखी. वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को व्यवस्थित करने का काफी प्रयास किया. उन्होंने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिये गये फैसले के अनुरूप आज सदन में कृषि बिल और महंगाई पर चर्चा हो रही है. समिति की बैठक में भाजपा की ओर से कुछ नहीं किया गया था, इसलिए अभी चर्चा को सुचारू रूप से चलने देना चाहिए. लेकिन विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही मंगलवार 23 मार्च पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधानसभा में अपनी ही सरकार पर बरसे लोबिन हेम्ब्रम

Next Post

सुखाड़ से संबंधित मामलों को न रखें लंबितः-उपायुक्त

Next Post
समस्याओं का निराकरण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

सुखाड़ से संबंधित मामलों को न रखें लंबितः-उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d