केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल,लिया आशीर्वाद
जमशेदपुर:- भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर आशीर्वाद लिया. सोमवार को अमित अग्रवाल ने भारत सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे मिलकर संगठन द्वारा मिले दायित्व पर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर महानगर में युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें राष्ट्रहित के योगदान में प्रभावी रूप से भागीदार बनाने की दिशा में कार्य करूंगा. श्री मुंडा ने अमित अग्रवाल को शुभकामनाएं व्यक्त की एवं विश्वास जताया कि अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा सशक्त व मजबूत बनेगी. अमित अग्रवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया. इस दौरान मंडल पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अमित अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.