BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मास्क-सैनिटाइजर की कालाबाजारी: SC ने किया केन्द्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर की समान रूप से उपलब्धता और बिक्री सुनिश्चित करने के लिए दायर याचिका पर बुधवार को केन्द्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा.

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पीठ ने एक गैर सरकारी संगठन की याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान केन्द्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किए.

यह याचिका ‘जस्टिस फॉर राइट्स फाउण्डेशन’ नामक संगठन ने दायर की है. इस संगठन की ओर से पेश वकील ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद सरकार ने इससे बचाव के बारे में अनेक निर्देश और परामर्श जारी किए हैं जिनकी वजह से मास्क और हाथों को साफ रखने वाले सैनिटाइजर तथा लिक्विड सोप की कीमतों में इजाफा हो गया है.

याचिका में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर उचित कीमत पर उपलब्ध कराने का केन्द्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने के लिए न्यायालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है.

साथ ही याचिका में मूल्य नियंत्रण रखने और आवश्यक वस्तुओं की बिक्री का प्रबंध देखने वाली प्रशासनिक एजेन्सियों को सरकार के तमाम आदेशों पर सख्ती से अमल करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली से बाहर ले जाने को लेकर 44 बस ड्राइवरों पर FIR दर्ज

Next Post

कोरोना का कहर: इस साल नहीं खेला जाएगा विंबलडन, World War II के बाद पहली बार रद्द

Next Post
कोरोना का कहर: इस साल नहीं खेला जाएगा विंबलडन, World War II के बाद पहली बार रद्द

कोरोना का कहर: इस साल नहीं खेला जाएगा विंबलडन, World War II के बाद पहली बार रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d