BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 गंभीर

by bnnbharat.com
December 27, 2019
in समाचार
फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 गंभीर

फैक्ट्री में ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ जिले के नंगल में सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण पांच मजदूर झुलस गए और एक मजदूर की मौत हो गई. झुलसे मजदूरों में से चार मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत नंगल के गांव में स्थित सिद्धिविनायक सरिया फैक्ट्री में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है, घटना शुक्रवार के करीब सुबह 7:30 बजे की बताई जा रही है. जब मजदूर भट्ठी पर काम कर रहे थे तो अचानक भट्ठी उबाल मार गई और एक बड़ा ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट होने के कारण भट्ठी पर काम कर रहे 5 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए. जिनमें से एक मजदूर की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पहले तो नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया. जहां पर स्थित डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर देखकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है.

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पीजीआई चंडीगढ़ में अभी चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है.

जानकार सूत्रों की माने तो यहां सबसे बड़ी लापरवाही कंपनी प्रबंधन की ही सामने आ रही है. क्योंकि मजदूरों को सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षा कवच नहीं दिए गए थे, जिसके चलते यह हादसा सामने आया है और एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि चार मजदूर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नये साल में बाबाधाम मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Next Post

इंडियन आर्म्ड फोर्सेज का लोकाचार इंसानियत और शराफत है: सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत

Next Post
इंडियन आर्म्ड फोर्सेज का लोकाचार इंसानियत और शराफत है: सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत

इंडियन आर्म्ड फोर्सेज का लोकाचार इंसानियत और शराफत है: सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d