BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in समाचार
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

कोडरमा: आगामी विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर गुरुवार को डीसी रमेश घोलप एवं एसपी एम. तमिलवाणन ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया.

इस दौरान विगत लोकसभा चुनाव में वैसे बूथ जहां कम मतदान का प्रतिशत रहा था, वहां के मतदाताओं से मिलकर मतदान करने की अपील की.

ज्ञात हो कि प्रखंड के भखरा के बूथ नंबर 9 में मात्र 38 प्रतिशत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरचोई बूथ नंबर 35 एवं बूथ नंबर 46 खुट्टा में 40 प्रतिशत वोट पड़े थे.

पदाधिकारियों ने वैसे बूथों पर जाकर वोट प्रतिशत में आई गिरावट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी ली एवं शत प्रतिशत वोट करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया.

वहीं उपायुक्त रमेश घोलप के द्वारा लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि नये वोटर जिनका 18 उम्र वर्ष पूरा हो गया है, उन्हें जोड़ने का काम किया जाएगा.

साथ ही बाहर में काम कर रहे लोगों को इस महापर्व में सम्मिलित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गयी. उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं बीएलओ को भी जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा.

उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता शपथ दिलाया. वही स्वीप कार्यक्रम के तहत बरियारडीह हाट मैदान से प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.

यह रैली हॉट बाजार से प्रखंड मुख्यालय नासरगंज चौक तक गई. वही बैंक ऑफ इंडिया सतगावां के समीप हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम सभी गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया.

वहीं दूसरी ओर बीडीओ बैद्यनाथ उरांव के द्वारा नवनिर्मित प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मतदान करने एवं जागरूकता प्रपत्र 6 आदि पर चर्चा किया गया.

कार्यक्रम के अंत में कटैया पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी गझहर में मतदाता जागरूकता को लेकर बिरहोर समुदाय के लोगों के साथ जनचौपाल लगाकर उपस्थित बिरहोर परिवारों को मतदान के प्रति विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया एवं मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया.

इस मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, निर्देशक डीआरडीए, खनन पदाधिकारी, डीपीआरओ, एपीआरओ, थाना प्रभारी अरविंद कुमार वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट परमजीत कुमार सहित संबंधित बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड के जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हमारी प्राथमिकता : हरिवंश पंडित

Next Post

त्याग के लिए तैयार तेजस्वी  ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की 

Next Post
त्याग के लिए तैयार तेजस्वी  ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की 

त्याग के लिए तैयार तेजस्वी  ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d