पूर्वी सिंहभूम: ग्राम पंचायत विकास योजना 2020-21 अंतर्गत ग्राम पंचायत का समग्र विकास हेतु प्रखंड स्तरीय उन्मुखकिरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड कौशल विकास भवन एवं तेरेगा पंचायत के सभागार में आयोजन किया गया.
तीन दिवसीय ‘हमारी योजना, हमारा विकास’ प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रखंड विकास पदाधिकारी -सह-अंचलाधिकारी मुसाबनी अजय कुमार रजक ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्राम के विकास के लिए आयोजन किया गया है. इसे ध्यानपूर्वक समझे और इसपर अन्य लोगों को भी जानकारी दे.
पंचायत के विकास के लिए सभी प्रकार के दलों का गठन किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुक के रूप में प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी मुसाबनी सावित्री हांसदा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुसाबनी अमित कुमार, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो द्वारा विभिन्न विष्यों को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.
प्रशिक्षुक द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का गठन करेगे जिसमें 5 सदस्य शामिल होगे. इस दौरान 2 सक्रीय स्वयं सहायता समुह के सदस्य, एक-एक रोजगार सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता रहेंगे.
उधर वार्ड नियोजन सहजकर्ता दल में चार सदस्य रहेगें जिसमें वार्ड सदस्य, सक्रिय मनरेगा कर्मी, मेट शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान दोनो स्थानों में विभिन्न पंचायत के मुखिया, ग्राम रोजगार सेवक समेत ग्रामीणा उपस्थित थे.

