जमशेदपुर : कांग्रेस के पूर्व विधायक दिवंगत राजेन्द्र प्रसाद सिंह की स्मृति में रविवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, मजदूर नेता रघुनाथ पांडे, जिला अध्यक्ष विजय खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय पांडे, ज्योति सिंह माथारू , पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार झा, राकेश तिवारी चंद्रभान सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव परितोष सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ,जिला अध्यक्ष संजीव रंजन, कामगार यूनियन के अध्यक्ष गोपाल यादव, प्रिंस सिंह ,पवन तिवारी आमिर सोहेल, सोनू तिवारी ,नंदलाल प्रसाद ,भरत सिंह, सुल्तान अहमद, आशीष ठाकुर, रंजीत रावत और रोहन अवस्थी उपस्थित थे.