रांची: झारखंड विकास मोर्चा से निष्कासित विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के समर्थकों की आज रांची में बैठक हुई.
बाद में पत्रकारों से बातचीत में तिर्की ने बताया कि झारखंड विकास मोर्चा के एक गुट के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में पार्टी का विलय कांग्रेस में कराने का निर्णय लिया है.
दोनों विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं की राय से सहमत है और कांग्रेस नेतृत्व से सहमति मिलने के बाद औपचारिक रूप से वे पार्टी में शामिल हो जाएंगे.